DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गणेश विसर्जन पर किल्लेकोड़ा में हुआ रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता

डौंडीलोहारा– वनांचल क्षेत्र ग्राम किल्लेकोडा़ में गणेश विसर्जन पश्चात लगातार आठवें वर्ष रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि श्रीमती कांति प्रकाश सोनबरसा ( अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडी लोहारा) थी अध्यक्षता जयलाल मालेकर( उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडी लोहारा) ने की। विशेष अतिथि की भूमिका में सुश्री निलिमा श्याम (जिला पंचायत सदस्य बालोद), श्री संजय मंजू बैस (जनपद पंचायत सदस्य) , श्रीमती हेमलता विश्वकर्मा (सरपंच किल्लेकोडा़) निर्भय भंडारी( जनपद सदस्य डौंडी लोहारा), चंद्रशेखर ताराम (उप सरपंच किल्लेकोडा़) साथ में नाथूराम शिवना, गोदावरी बाई ,लक्ष्मीबाई भंडारी ,छन्नू राम भंडारी,अधन सिन्हा, अशोक सिन्हा, रामधीन, नीतराम कोराटिया, यादव राम कोटवार ,डोमार कोरसिया एवं मंगल सिंह गांवरे उपस्थित थे। उनके आतिथ्य में रिकॉर्डिंग डांस, मां शारदे की पूजन अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी पर बोलते हुए सोनबरसा मैडम ने कहा कि -मैं पहली बार किल्लेकोड़ा आई हूं निश्चित रूप से आज के इस प्रतियोगिता को देखकर मैं बहुत खुश हूं ,कि लगातार आठवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और जितने भी प्रतिभागी आए हैं उन सबको मेरी शुभकामनाएं की सभी अच्छा प्रदर्शन कर अपना स्थान सुनिश्चित करेंगे। इसी क्रम में अध्यक्षता कर रहे जय लाल मालेकर ने कहा कि- आज बहुत सारे टीम यहां पर अपने कार्य कुशलता प्रदर्शित करने के लिए आए हुए हैं उनको मेरी शुभकामनाएं हैं कि वह अच्छे परफॉर्मेंस देते हुए आज की इस प्रतियोगिता में अपना स्थान प्राप्त करेंगे। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ। अंत में आभार प्रदर्शन निर्भय राम भंडारी जनपद सदस्य ने किया

You cannot copy content of this page