DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आगे – आगे हाथी चला, पीछे-पीछे वनकर्मी : सियादेही के आसपास जंगलों में घूमता रहा , शाम तक पहुंचा नेशनल हाईवे पर

सुबह हाथी का लोकेशन ट्रैक करती टीम

बालोद/गुरुर। एक बार फिर हाथी की दस्तक से वन विभाग और किसान परेशान नजर आ रहे हैं। एक हाथी लगातार क्षेत्र के जंगलों में घूम रहा है। सुबह तक जिसका लोकेशन बढ़भूम, आसपास की जंगलों में था ।वह दिनभर नारागांव, सियादेही मंदिर के आसपास के जंगलों में घूमता रहा और शाम होते-होते वह टोल प्लाजा के पास आ पहुंचा और नेशनल हाईवे पार करने की कोशिश में लगा रहा। इस बीच किसी को कोई नुकसान ना हो इसे देखते हुए हाथी के पीछे-पीछे कुछ दूरी बनाते हुए वन विभाग बालोद और गुरूर की टीम भी तैनात रही। अभी तक उक्त हाथी द्वारा किसी को जनहानि या मकान नहीं पहुंचाया गया है। पर खेतों में लगी फसलों को रौंदते हुए वह आगे बढ़ रहा है । पूर्व में जिले में हाथी के हमले से कई लोगों की मौत की घटना सामने आ चुकी है। जिसे देखते हुए वन विभाग पूरी सावधानी बरत रहा है। साथ ही जहां-जहां हाथी जा रहा है उसके आसपास के 8 से 10 गांव में मुनादी करवा कर भी लोगों को सचेत किया जा रहा है। वही हाथी के रूट की लगातार निगरानी हो रही है। पल-पल के अपडेट्स लोकेशन विभाग जारी कर रहा है और प्रभावित गांव के लोगों को भी इसकी सूचना दे रहा है।

ये हैं अलर्ट इलाके

शाम 5.20 बजे जगतरा के पास तैनात वन विभाग की टीम

वन विभाग द्वारा अलर्ट इलाकों की एक लिस्ट जारी की गई है। जिसमें सियादेही मंदिर,नारागांव, पेटेचूवा, नगझर, मंगचुवा, बरही, कांडे, कोसमी, नाहन्दा, हितेकसा, करियाटोला, चूल्हापथरा, धानापुरी आदि ग्राम शामिल हैं। साथ ही अपील की जा रही कि कोई भी जंगल न जाए , रात्रि में जंगल रास्तों में सफर न करे। सतर्क रहें,सुरक्षित रहें। एक दूसरे को सचेत करे। हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी -अधिकारी को सूचना दें l

You cannot copy content of this page