DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने आम आदमी पार्टी ने दिया विभाग के सचिव के नाम से सीएमएचओ को ज्ञापन

पहल नहीं होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन की आम आदमी पार्टी ने दी चेतावनी

बालोद/ गुरुर– लगातार बालोद जिले में 23 दिन से जारी एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रभावित हो रही स्वास्थ्य सेवाओं को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में सीएमएचओ को एक ज्ञापन सौंपा है और शासन प्रशासन से उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। सचिव,लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में जारी NHM कर्मचारियों की मांगे जल्द पूरी करने तथा बर्खास्त 25 कर्मचारियों की बहाली की जाए। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बालक सिंह साहू, सचिव कैलाश बंजारे सहित अन्य नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अधिकारी और कर्मचारी की 18 अगस्त 2025 से अपनी 10 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। सरकार द्वारा हड़ताली 25 कर्मचारियों को बर्खास्तगी के बाद हड़ताली 16000 NHM कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है, जिससे प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई हैं और मरीजों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। NHM कर्मचारियों की सेवा अत्यंत जरुरी सेवाओं में से एक है, और कर्मचारी अपने नियमितीकरण की मांग कर रहें हैं। वैसे भी छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से ही अत्यंत लचर है और जिनके भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं चल रही है सरकार उनकी मांग मानने के बजाय उनको सेवा से पृथक कर रही है। यह सरकार की आम जनता के स्वास्थ्य के प्रति असंवेदनशीलता है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि 100 दिन के अंदर एक कमेटी बनाकर सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का नियमितीकरण करेंगे लेकिन आज भाजपा अपने वादे से मुकर रही है। आम आदमी पार्टी NHM कर्मचारियों के साथ है और सरकार से मांग करती है कि बर्खास्त 25 NHM कर्मचारियों की बहाली की जाये और कार्य नहीं वेतन नहीं सिद्धांत की बजाय सभी हड़ताली कर्मचारियों को हड़ताल अवधी का भी पूरा वेतन दिया जाये और यदि सरकार जल्द ही मांगों को पूरा नहीं करती है तो आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी और स्वास्थ्य मंत्री के बंगले का घेराव करेगी।

You cannot copy content of this page