अरमरीकला कॉलेज में हुआ रजत जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन



गुरूर– मदन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला जिला बालोद में 8 सितंबर को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में छत्तीसगढ़ एट @ 50 एवं विकसित छत्तीसगढ़ @ 2047 पर आमंत्रित वक्तव्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ रूपेंद्र कवि उपसचिव (संवैधानिक) राजभवन सिविल लाइन रायपुर उपस्थित रहे। साथ ही नरेश साहू सदस्य जनपद पंचायत गुरुर एवं अध्यक्ष जन भागीदारी समिति टोमन लाल साहू पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि जन भागीदारी समिति, जन भागीदारी सदस्यगण, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापक गण तथा महाविद्यालय के लगभग 117 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के स्वागत भाषण में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कल्पना पॉल ने रजत जयंती के उपलक्ष में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ कवि द्वारा रजत जयंती छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष में राज्य की उपलब्धि तथा विकसित भारत 2047 के परिकल्पना के साथ तालमेल रखते हुए पूर्ण राज्य विकसित और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ राज्य बनाने के बारे में बताएं। कृषि उद्योग शिक्षा स्वास्थ्य तथा बुनियादी ढांचा में विकास तथा सरकार के लक्ष्य को सूक्ष्मता से जानकारी दिए तथा इसमें युवाओं के योगदान को रेखांकित किया।उन्होंने बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ 2050 के लिए प्रमुख लक्ष्य 100% साक्षरता दर, गरीबी का पूर्ण उन्मूलन बेरोजगारी दर लगभग 0% राज्य बनाना हर व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार की गारंटी को प्राप्त करना है। इसके अलावा नरेश साहू तथा टोमन लाल साहू ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। इन्होंने भी छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष के विकास कार्यों एवं आगामी 25 वर्षों के लक्ष्य पर प्रकाश डालें। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद भारती सहायक प्रध्यापक वाणिज्य ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के प्रभारी डॉ रामेश्वर प्रसाद ठाकुर सहायक अध्यापक भूगोल ने किया।

You cannot copy content of this page