DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिपबालोद में 12 से 14 सितंबर तक

बालोद– 25 वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025
बालोद में 12 से 14 सितंबर तक बालोद शहर के टाऊन हाल में होना है। इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन बालोद जिला के कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ,अध्यक्षता नपा अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी , डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर,एडिशनल कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ,समाजसेवी रजनी वैष्णवी , वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद गिरजेश गुप्ता ,वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद श्यामा यादव के साथ और भी अन्य अतिथिगण मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार कार्यक्रम की समापन हेतु अतिथि के रूप में विजय बघेल सांसद दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र, यशवंत जैन प्रदेश महामंत्री भाजपा छत्तीसगढ़, तोमन साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, प्रीतम साहू पूर्व विधायक बालोद, राकेश यादव के साथ अन्य अतिथिगण भी मौजूद रहेंगे। इस भव्य चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के लगभग 20 जिलों से 200 से 250 खिलाड़ी कोच मैनेजर एवं ऑफिशल शामिल होंगे। इन सभी खिलाड़ियों के रहने,खाने की सुविधा जिला वेट लिफ्टिंग संघ के माध्यम से दी जाएगी। साथ ही विजेता खिलाड़ियों को प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय इनाम दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी का चयन फरीदाबाद के मोदीनगर में होने वाली राष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए होगी। इस भव्य कार्यक्रम की सफल आयोजन हेतु जिला वेटलिफ्टिंग संघ बालोद एवं फिटनेस वर्ल्ड जिम बालोद के संरक्षक डोमेन्द्र भेड़िया और अध्यक्ष आर पी यादव का विशेष मार्गदर्शन मिल रहा है।

You cannot copy content of this page