“महाविद्यालय में संगोष्ठी / आमंत्रित वक्तव्य / परिचर्चा कार्यक्रम का हुआ आयोजन”



बालोद- भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद (छ. ग.) में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय संगोष्ठी/ आमंत्रित वक्तव्य/परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ गठन के 25 वर्ष पूरे होने के सुअवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है जिसके अंतर्गत द्वितीय चरण में संगोष्ठी/आमंत्रित वक्तव्य / परिचर्चा कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वन्दना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे द्वारा इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. तुला राम ठाकुर,सहायक प्राध्यापक( अर्थशास्त्र), शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती प्राची लालवानी, अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद का पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

प्रभारी प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम के रुपरेखा की जानकारी दी गई। इसके बाद श्रीमती प्राची लालवानी ने अपने उद्बबोधन में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विकसित छत्तीसगढ़ के संदर्भ में जानकारी दिए एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराये। इसके पश्चात मुख्य वक्ता डॉ. तुला राम ठाकुर द्वारा विकसित छत्तीसगढ़ के लिए छत्तीसगढ़ की पारंपरिक, राजनीतिक,सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक विकास के विभिन्न आयामों के बारे में बताया गया एवं छत्तीसगढ़ के विकास में छात्राओं की भूमिकाओं से अवगत कराया। महाविद्यालय में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं दिया जाता अपितु व्यक्तित्व एवं सामाजिक विकास में भी निरंतर वृद्धि हो इस प्रकार की भी शिक्षा दिया जाता है।। अपने वक्तव्य के अंत में छात्राओं से प्रश्नोत्तरी से ज्ञान बढ़ाया गया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रो. संतोष कुमार राना ने किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रो. धीवराज कुमार भोयर द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रो. तरूण कुमार, डॉ. दीपाली, श्री विनोद कुमार साहू,डॉ.श्रेष्ठा शुक्ला, सुश्री जिज्ञासा पटेल, श्रीमती त्रिवेणी सेन, श्री सोमन लाल तारम, श्री रूपेन्द्र ठाकुर श्री यशवंत कुमार देशमुख,श्री धरमू राम राऊत, श्री राजेश कलिहारी, सुश्री प्रीति ठाकुर एवं छात्राएं उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page