कला केंद्र में NTCF का शिक्षक सृजन सम्मान समारोह संपन्न



बालोद- नावल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन (NTCF) छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में छत्तीसग़ढ रजत जयंती महोत्सव थीम पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक सृजन सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कला केंद्र बालोद में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश यादव, जिला मुख्य आयुक्त बालोद थे। विशेष अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद प्रतिभा चौधरी थे। अध्यक्षता अरुण कुमार साहू,अध्यक्ष NTCF छत्तीसगढ़ ने की। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती माता ,राधाकृष्णन और छत्तीसगढ़ महतारी के शैलचित्र की पूजा अर्चना से हुई। अतिथियों और विभिन्न जिले आए शिक्षकों का स्वागत,तिलक व फ्लावर बैज से किया गया। स्वागत उद्बोधन प्रतिवेदन में अध्यक्ष अरुण कुमार साहू ने कहा कि शिक्षक की भूमिका समाज में अग्रणी होती है। स्कूल लीडरशिप के माध्यम से नौनिहालों के भविष्य को संवारने का काम करते हैं। राष्ट्र के लिए एक सच्चे नागरिक का निर्माण करते हैं फाउंडेशन के उद्देश्य एवं संचालित कार्यक्रम का वाचन डॉ कैशरीन बेग,सचिव के द्वारा किया गया।


मुख्य अतिथि राकेश यादव जिला मुख्य आयुक्त स्काउट्स एवं गाइड ने कहा कि शिक्षकों ने समाज के लिए अनेक अनुकरणीय कार्य किए हैं। वंचित एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए उन्होंने शिक्षा के माध्यम से जीवन में उजाला फैलाया है। विशेष अतिथि श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने कहा कि शिक्षक वह मोमबत्ती है जो अपना सर्वस्व समर्पित कर ज्ञान का प्रकाश अपने शिष्यों को सौंप देता है। शिक्षक अपनी इसी भावना से समाज का कल्याण करने को तत्पर रहता है। इस अवसर पर अरुण कुमार साहू रचित काव्य संग्रह तांदुला की तटशिला एवं पुसन साहू छत्तीसगढ़ी गीत का विमोचन कलाकारों हेमंत साहू, मुनमुन सिन्हा की प्रस्तुति के साथ किया गया। फाउंडर मेंबर्स कादम्बिनी यादव,उपाध्यक्ष,डॉ कैशरीन बेग,सचिव, लिली पुष्पा इक्का, ,बिंदिया रानी गंगबेर, मुनमुन सिन्हा , शिल्पी रॉय खेमलता ठाकुर ,सुनीता हरिनखेड़ प्रतिभा त्रिपाठी ,लाल रघुवीर सिंह ठाकुर,धर्मेंद्र कुमार श्रवण ने कार्यक्रम संयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इन्हें मिला विभिन्न वर्गों में सम्मान

उत्कृष्ट शिक्षक प्रतिभा सम्मान कैटेगरी में विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षक
डॉ कैशरीन बेग,(स्काउटिंग में एल टी)भंडेरा डौंडीलोहारा बालोद,डॉ नीतू साहू (संगीत गायन )तोरण सिन्हा (खेल प्रशिक्षक)रूपेंद्र कुमार सिन्हा (बालोद सैन्य प्रशिक्षण अकादमी), सोहन साहू ,(संगीत शिक्षक )प्राचार्य , टिकेश्वर सिंह गब्दीवाला (साहित्यकार) , संतू यादव (गर्ल्स फुटबॉल कोच )प्राचार्य , राजेश कश्यप (संगीत गायन ) ,पंकज सोनी (अटल टिंकरिंग), बालाराम निषाद( योग प्रशिक्षक) बालोद को सम्मानित किया गया। शिक्षक सृजन सम्मान 51 उत्कृट शिक्षकों का सम्मान उनके नवाचार प्रयोगों से,खेल,नई तकनीकी का प्रयोग कर उपचारात्मक शिक्षण कर बच्चों को शिक्षा दे रहे है उन्हें सम्मानित किया गया। शिक्षकों के लिए छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष स्वर्णिम यात्रा एवं संभावना विषय थीम पर प्रतियोगिता का आयोजन किया।काव्य,गायन,आलेख, हस्तशिल्प ,ड्राइंग प्रतियोगिता में निर्णायकगण चंद्रकांत साहू दुर्ग,वारुणी दिल्लीवार,सेवानिवृत्त शिक्षक, सुनीता हरिन खेड़े ने सहयोग प्रदान किया।काव्य- प्रथम- प्रतिभा त्रिपाठी , द्वितीय – गजेन्द्र रावटे,तृतीय धर्मेन्द्र श्रवन,गायन में प्रथम नीतू अरुण साहू , द्वितीय मुनमुन सिन्हा ,तृतीय ओमप्रकाश सोयाम ,आर्ट एंड क्राफ्ट- प्रथम विनोद कुमार डरसेना
द्वितीय,ड्राइंग -प्रथम मदनलाल तोमर द्वितीय वारूणी दिल्लीवार ,आलेख- प्रथम शिल्पी रॉय , द्वितीय श्रीमती सुनीता हरिनखेड़े तृतीय श्री हेमंत कुमार साहू को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन हर्षा देवांगन एवं प्रदर्शन आभार प्रदर्शन कादंबनी यादव ने किया।

You cannot copy content of this page