कभी काली प्रसाद मिश्रा होता था चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर, रील बनाकर कर रहा था गुजारा



बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्रवाई के डर से 9 साल पहले हुआ था फरार

आरोपी, माइक्रिलीजिंग एंड फंडिंग लिमिटेड और माइक्रोफाइनेंस चिटफंड कंपनी का था डायरेक्टर

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर व उप पुलिस अधीक्षक बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यावेक्षण में थाना बालोद व साइबर सेल से एक टीम गठित कर चिटफंड के फरार आरोपी की पतासाजी हेतु भुनेश्वर ओडिशा राज्य भेजा गया, टीम द्वारा वहां कई दिन कैम्प कर लोकल इंट मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से कई वर्षों से फरार चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर काली प्रसाद मिश्रा को गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को सफलता मिली है। थाना बालोद के अपराध क्रमांक 609/2016 धारा:- 420, 34, 467, 468, 471,406 भादवि, 3, 4, 5 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम, धारा 10 छत्तीसगढ़ निक्षेपको के हितो का संरक्षण अधिनियम के तहत को चिटफंड कंपनी के डायरेक्टरों द्वारा लोगो का पैसों का ब्याज ज्यादा देने के नाम पर करोड़ों रुपए का अपने कंपनी में निवेश करा कर धोखाधडी किया गया था । जिस पर प्रकरण में कई वर्षों से फरार आरोपी केजी पतासाजी हेतु साइबर और थाना बालोद से विशेष टीम बना कर निर्देशित किया गया था। टीम द्वारा आरोपी के संबंध में तकनीकी डेटा के आधार पर जानकारी एकत्र कर आरोपी की पुख्ता जानकारी होने पर विशेष टीम भुनेश्वर ओडिशा रवाना किया गया था। टीम वहां पहुंच कर कई दिन कैंप कर लोकल संनसूचना पर लोकल पुलिस की मदद से आरोपी की जानकारी प्राप्त कर आरोपी कालीप्रसाद मिश्रा को विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया । आरोपी अपने कथन में बताया कि वह एमबीए तक का पढ़ाई किया है। माईक्रोलिजिंग एण्ड फंडिग लिमिटेड, माईक्रोफाईनेंस कंपनी हेड ऑफिस भुनेष्वर(उड़िसा) का वर्ष 2004 से 2013-14 तक डारेक्टर रहा है। इस दौरान कंपनी के नियमानुसार छत्तीसगढ़ के बालोद जिला क्षेत्र में अपने एजेंट के माध्यम से विभिन्न निवेशको से लाभांश देने की बात बता कर करोडो़ रूपये कंपनी में जमा करवाये है। कंपनी ने जब जब भी निवेशको से रकम जमा करवाया और बाउंड पेपर में पावती दिए गए । सन् 2014 से 2016 के बीच कंपनी का जांच शासन के द्वारा करने लगा तब घबराकर उक्त कंपनी को जहां जहां ऑफिस खुला था उसे बंद कर दिये। आरोपी ने छत्तीसगढ़ में कंपनी की डायरैक्टरी से सन् 2013-2014 में रिजाईन दे दिया था, जब कंपनी के नाम पर छत्तीसगढ़ में कई जगह अपराध रजिस्टर्ड होने लगा तब से आरोपी गिरफ्तारी के भय से छिप कर रह रहा था। आरोपी कुछ पैसे अपने जान पहचान से उधार लेकर फिल्म लाईन में छोटे छोटे रिल्स बनाकर अपना जीवन यापन कर रहा है। गिरफ्तार आरोपी काली प्रसाद मिश्रा पिता श्री दुर्गा प्रसाद मिश्रा उम्र 39 साल का स्थाई पता मकान नंबर 11 आर्य भूमि हाउंसिग सोसायटी नियर सेंटजेवियर इंटरनेशनल स्कुल पटिया थाना चंद्रशेखरपुर जिला खोरदा भुनेष्वर(उड़िसा) और वर्तमान पता डिवाईन्ड कलिंगा 6 फ्लौर फैलैट नंबर 602 थाना भरतपुर जिला खोरदा भुनेष्वर उड़िसा है।

गिरफ्तारी में इनकी रही भूमिका

चिटफंड के कई वर्षों से फरार आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, उप निरीक्षक कमला यादव,साइबर सेल प्रभारी स.उ.नि. धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेंद्र,आरक्षक भोप साहू ,संदीप यादव,पुरण देवांगन, गुलझारी साहू ,रवि साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

You cannot copy content of this page