DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पंडालों में हुआ हवन, बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन 9 सितंबर को

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में गणेश चतुर्थी के पर्व पर शुक्रवार को हवन-पूजन का कार्यक्रम किया गया। गणेश पंडाल में हवन पूजन पूर्णाहुति के बाद गंगा सागर तलाब पार स्थित शिव मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति,नया बस स्टैंड गणेश पंडाल और मौर्या मंडल स्वयंभू गणेश मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यहां पर बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर हवन कार्यक्रम दिनभर चलता रहा। वहीं नगर सहित ग्रामीण अंचलों में घरों व गणेश पंडालों में व गणेश मंदिरों में हवन पूजन किया गया। पंडालों और धरो में रखे गणेश की प्रतिमा को हवन पूजन कर पूर्णाहुति देने के बाद तलाबों में विधि विधान से विसर्जित किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई जगह सुबह 11 बजे से ही हवन कार्यक्रम शुरू हो गया था। वहीं कुछ जगहों पर दोपहर 12 बजे से हवन कार्यक्रम शुरू हुआ। जो देर शाम तक चला। नगर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में हवन कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। पंडित ने मंत्रोच्चार के साथ हवन की शुरूआत की। इसके बाद पूजा-अर्चना की गई। पंडित के मंत्रोचार के साथ श्रद्धालु आहुति देते रहे। इसके अलावा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हवन का कार्यक्रम हुआ। हवन कार्यक्रम के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। इसके अलावा ग्रामीण अंचलों में भी हवन विधि विधान से पूरा किया गया।

गणेशोत्सव समितियों द्वारा रखा गया विशाल भंडारे

शिव मित्र मंडल,मौर्या मंडल और नया बस स्टैंड गणेश पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है, इस बार भी 14वें वर्ष में विशाल भंडारा का आयोजन श्री सिध्दि विनायक गणेशोत्सव समिति नया बस स्टैंड द्वारा आयोजित किया गया है।सिद्धि विनायक गणेशोत्सव समिति,शिव मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति द्वारा भी शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी सख्या में दूर दराज से आने जाने वाले यात्रियों और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया गया। गणेश उत्सव पर्व के दौरान चारो और गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे सुनाई दे रहे है। यहां जगह जगह बालोद शहर में अलग अलग प्रतिमा स्थापित है ।

गणेश पंडालों में पूजन के लिए जुटे भक्त

शुक्रवार को हवन कार्यक्रम के बाद शाम को गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आस्था और विश्वास के प्रतीक गणेश चतुर्थी में श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मनोकामना पूरी होने की कामना की। छोटे गणेश पंडालों में शनिवार को ही प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बालोद में 09 सितंबर को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।इसके लिए गणेश समितियों द्वारा डीजे साउंड,धुमाल पार्टी और बैंड पार्टी बुक करा चुके है।

You cannot copy content of this page