DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नरोत्तम यदु को मिला राज्यपाल पुरस्कार ,विभिन्न क्षेत्रों में हैं सक्रिय

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद..डौंडी ब्लॉक के घोटिया के सेजेस विद्यालय के व्याख्याता नरोत्तम कुमार यदु को राज्यपाल द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। शिक्षा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जा रहे हैं। जिसे देखते हुए उन्हें राज्यपाल पुरस्कार मिला है। शिक्षक श्री यदु सामाजिक दायित्वों के तहत प्रदेश महासचिव यादव ठेठवार समाज महासभा छत्तीसगढ़ पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष ,पूर्व प्रदेश सह सचिव ,प्रचार मंत्री शिक्षा कर्मी संघ पाटन ,सलाहकार शिक्षक कर्मी संघ डौंडी,पूर्व सचिव संकुल केंद्र मर्रा ,सचिव सुनता मंच गाड़ाडीह पद पर भी हैं । उनके द्वारा सामाजिक समरसता यात्रा का आयोजन किया जाता है। जिसमें बस्तर यात्रा, सरगुजायात्रा, मध्यप्रदेश यात्रा का आयोजन कर समाज में सक्रियता भाई चारा बढ़ाने की कोशिश की जाती है। मार्गदर्शन एवं सहभागिता द्वारा वाट्स ऐप द्वारा ग्रूप बनाकर घर बैठे समाज के आर्थिक रुप से कमजोर या दूर्घटना होने पर लंबी बीमारी से पीड़ित होने पर आवश्यकता आधारित लोगों का समाजिक जनों के द्वारा आर्थिक सहयोग की जाती है। जिसमें अभी तक 3 लाख 20 हजार 116 रुपए की मदद की जा चुकी। बालोद जिला मे- कार्यरत शिक्षकों को विपरीत परिस्थितियों में सहयोग हेतु वाट्स ऐप ग्रूप बनाकर शिक्षको के सहयोग से 2 लाख 39 हजार का आर्थिक सहयोग दिला चुके। खेल के क्षेत्र में, विद्यालय स्तर पर विभिन्न खेलों के आयोजन में सहयोग व सुनता मंच का गठन कर स्वदेशी खेलों का आयोजन एवं प्रचार प्रसार कर रहे। विद्यालयीन क्षेत्र में विभिन्न पाठ्यसहगामी क्रियाओं में मार्गदर्शन एवं सहभागिता, छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार का आयोजन, राष्ट्रीय पर्वों, सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहयोग,क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन,महापुरूषों के जयंतियों का आयोजन, जनसंख्या नियंत्रण , नशा उन्मूलन,मतदाता जागरूकता अभियान, स्वच्छता पखवाड़ा,पालक बालक सम्मेलन, विभिन्न प्रशिक्षण, सेमीनार में सहभागिता, आनलाइन प्लेटफार्म से प्रशिक्षण इत्यादि किए जाते हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में स्वयं एवं शाला परिवार, जन सहयोग से विद्यालय में मिनी गार्डन का निर्माण किए हैं। जन्म दिवस पर एवं अंत्येष्टि कार्यक्रमों में वृक्षारोपण करते हैं ।
मानव कल्याण हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, रोजगार मार्गदर्शन का आयोजन, रक्त दान शिविर का आयोजन एवं स्वयं के द्वारा रक्तदान करते हैं। समुदाय के साथ संबंध समुदाय के साथ मधुर संबंध नियमित एवं निर्धारित समय के पूर्वशाला में उपस्थित होते हैं। इसके अलावा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम में बढ़ोतरी हेतु 91% लाने वाले छात्रों को सिल्वर मेडल पुरस्कार प्रदान करते हैं । विद्यालयीन पाठ्यसहगामी क्रियाओं के आयोजन हेतु समय-समय पर मंच संचालन का कार्य एवं विद्यालय संपूर्ण गतिविधियों में सहभागिता अन्य शिक्षकों को सहयोग प्रदान करते हैं ।

संस्कृति के क्षेत्र में ये है भूमिका

दशहरा लीला मंडली में भाव पक्ष के कलाकार के रूप में सहभागिता देते हैं । गणेशोत्सव, दुर्गाउत्सव समिति में सहभागिता,विद्यार्थी जीवन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता, स्काउट गाइड, पर्यावरण,एन एस एस कार्यक्रम में सहभागिता देते हैं। इसी तरह शिक्षा क्षेत्र में नवाचारी शिक्षक – पाठ्य विषय वस्तु को नवाचारी विधि से अध्ययन अध्यापन कार्य कराते हैं।पेंटिंग,मूर्तिकला ,पाककला में भी उनकी रुचि है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु पढ़ाने के साथ साथ,मार्गदर्शन एवं समय- समय पर अभ्यास पुस्तिका एवं अन्य आश्यक पाठ्य सामग्री का स्वयं से राशि से प्रदान करते हैं। विद्यालय में संसाधन की उपलब्धता हेतु जन सहयोग से लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये के विकास कार्यों के क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता दे रहे ।जनसहभागिता से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय घोटिया परिसर में मिनी गार्डन एवं विद्यालय परिसर में आंतरिक सजावट किए हैं।

You cannot copy content of this page