DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आदि कर्मयोगी अभियान पर हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। जनजातीय क्षेत्रों में सेवा संकल्प और समर्पण के प्रेरक आदर्शों के साथ जनजाति समुदायों को सशक्त बनाने और जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने “आदि कर्मयोगी अभियान” की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकड़ा बालोद जिला नोडल अधिकारी, श्री विजय सिंह कंवर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सहायक जिला नोडल अधिकारी , श्री डीलेश्वर वर्मा क्षेत्र संयोजक आदिवासी विकास विभाग के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला पंचायत संसाधन केंद्र पाकुरभाट में किया गया। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त विजय सिंह कंवर ने बताया कि 03 से 05 सितम्बर तक आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य जनजातीय समाज के विकास से जुड़े स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य योजनाओं की समग्र पहुँच सुनिश्चित करना था। प्रोसेस लैब के प्रतिभागी ब्लॉक स्तरीय टीम सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों के 186 गाँवों का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करें और इन गाँवों का सतत विकास सुनिश्चित हो सके।

जिला मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि इस प्रोसेस लैब से जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, आजीविका और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे क्षेत्रों में व्यापक बदलाव आएगा। प्रोसेस लैब में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के 5 ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला मास्टर ट्रेनर्स के रूप में जागेश्वर सोरी,मिथलेश कुमार, दानेश्वर वर्मा,विवेक धुर्वे, निधि यादव के द्वारा 3 दिवसीय जिला प्रोसेस लैब का आयोजन संपन्न हुआ।

You cannot copy content of this page