DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम पंचायत धोतिमटोला शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

डौंडी| ग्राम पंचायत भवन, धोतिमटोला में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती गंगो बाई गौर ने की। इस अवसर पर उपसरपंच नरेश करपाल, ग्राम पटेल सोमन गौर, पंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समारोह में शिक्षकों को नारियल, पेन एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सरपंच द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षक में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धोतिमटोला – प्रधान पाठक श्री कलेश ठाकुर, शिक्षक श्री अशोक यादव, शिक्षक श्री राकेश गौर, शिक्षिका श्रीमती परमेश्वरी खोबरागड़े, शासकीय प्राथमिक शाला धोतिमटोला – प्रधान पाठक श्री रामदास गुनेंद्र, सहायक शिक्षक श्री बसंत कुमार खरे, शासकीय प्राथमिक शाला दारूटोला – प्रधान पाठक श्री सोहन सिंह मरकाम, सहायक शिक्षक श्री लीलाधर ठाकुर, शिक्षिका श्रीमती ज्योति सिंह शामिल हैं। उपसरपंच श्री नरेश करपाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षक समाज के निर्माता हैं। वे बच्चों को न केवल शिक्षा देते हैं बल्कि उन्हें संस्कार और जीवन की सही दिशा भी दिखाते हैं। हमारे ग्राम के लिए यह गर्व का विषय है कि इतने समर्पित शिक्षक हमारे बीच हैं।” पंच प्रतिनिधियों ने भी आयोजन की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

You cannot copy content of this page