शिवसेना का गौ संरक्षण महाहस्ताक्षर अभियान मील का पत्थर साबित हुआ – विजय पारख



डीबी डिजिटल मीडिया गुण्डरदेही – छत्तीसगढ़ में शिवसेना अपने प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के सशक्त नेतृत्व में हिंदुत्व, राज्य में आम जनता के हित और गौ वंश की सुरक्षा संरक्षण के अनेकों कार्यक्रम आंदोलन चलाए जा रहे हैं। वर्तमान में पार्टी द्वारा पिछले दो माह से गौ वंश के संरक्षण में पांच प्रमुख मांग गाय को राज्य माता का दर्जा दिया जाए, गौ तस्करी, गौ हत्या बंद हो, प्रदेश के गौठानों को पुनर्जीवित कर कलेक्टर दर पर चरवाहे नियुक्त किए जाएं , गौ हत्यारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। शिवसेना बालोद जिला अध्यक्ष विजय पारख के कुशल नेतृत्व में जिले भर में गौ वंश संरक्षण महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। शिवसेना नेता बालाराम साहू एवं ललित रावत ने प्रेस को बताया कि गौ वंश सुरक्षा प्रदेश का अत्यंत गंभीर विषय है। गाय के साथ आम इंसान की सुरक्षा संस्कार सेवा के हित प्रदेश भर से लाखों लोगों ने शिवसेना के मांगों को अपना हस्ताक्षरित समर्थन दिया है। इसी क्रम में आज गुण्डरदेही के धमतरी चौक में कल महा हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें शिवसेना के जिला पदाधिकारी जयप्रकाश चंद्राकर,रोशन ढीमर, हेमंत शर्मा, आनंद यादव सहित शिवसैनिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page