DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धनोरा बटालियन के बच्चों के लिए मिली आंगनबाड़ी भवन की सौगात, विधायक ने किया लोकार्पण

डीबी डिजिटल मीडिया गुरूर। गुरुर विकासखंड के ग्राम धनोरा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 का शुक्रवार को लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम ग्राम धनोरा स्थित 14 वी बटालियन परिसर में आयोजित था, जहां विधायक संगीता सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन थी, इसके अलावा अतिथि के रूप में बटालियन के सीईओ आईपीएस उमेश गुप्ता, ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुरुर के अध्यक्ष तामेश्वर साहू, विधायक प्रतिनिधि टोमन साहू, ग्राम प्रधान मोहन कलिहारी भी उपस्थित थे। विधायक संगीता सिन्हा ने पूजा अर्चना के बाद नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र में रिबन काटकर लोकार्पण किया, मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के अलावा कार्यकर्ता टिकेश्वरी रावटे, सहायिका पूर्णिमा साहू ने भी विधायक का स्वागत सम्मान किया। भवन लोकार्पण के बाद अब इस केंद्र में बटालियन के 3 से 6 वर्ष तक कुल 16 बच्चे, 6 माह से 3 साल तक कुल 18 बच्चो के अलावा, 2 गर्भवती महिलाये भी शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होंगे। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि नया केंद्र बन जाने के बाद अब बटालियन परिसर के छोटे बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जाएगी, आंगनबाड़ी केंद्र से ही छोटे बच्चों को प्राथमिक शिक्षा मिलती है, नए केंद्र के लिए विधायक ने सभी को शुभकामनाएं दी। बटालियन के सीईओ उमेश गुप्ता ने शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बटालियन के सिपाही के बच्चों को बटालियन परिसर में ही शिक्षा दी जाएगी, पहले यहां बटालियन के एक कमरे में केंद्र संचालित था, लेकिन अब शासन द्वारा लाखों की लागत से सर्व सुविधा युक्त भवन का निर्माण किया गया है। लोकार्पण समारोह के दौरान 14 वी बटालियन के सहायक सेनानी ए मिंज, सूबेदार बिरेंद्र सिंह, कंपनी कमांडर लालदेव सिंह, क्वार्टर मास्टर बैजनाथ बंजारे, सेक्टर सुपरवाइजर रीता लहरे, मीना साहू, शशि साहू, संध्या साहू, हेमांद्री साहू भी उपस्थित थी। समारोह में वरिष्ठ नागरिक अली राम बढ़ई ने मंच संचालन तथा आभार प्रदर्शन दुर्गुराम सिन्हा ने किया। इस दौरान ग्राम पंचायत के समस्त पदाधिकारी, ग्रामीण जन तथा बटालियन परिसर के समस्त वाहिनी परिवार उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page