DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पैगंबर साहब का जन्मदिन मनाया, मजार शरीफ में हुई परचम कुशाई

डीबी डिजिटल मीडिया गुरूर। शुक्रवार को भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो शौक़्त के साथ मनाया गया। जिसमे सुबह 9 बजे जामा मस्जिद तार्री में परचम कुशाई इमाम व बुजुर्गो के हाथों किया गया फिर जुलुश की शक्ल में आम रास्तो व गलियों को घूमते हुए मजार शरीफ पहुंचे। जहां पर परचम कुशाई भरदा सरपंच व बुजुर्गो की जानिब से किया गया व सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई व देश व आमनो शुकुन के लिए दुआ मांगी गई। उसके बाद सुन्नी मुस्लिम यंग कमेटी की जानिब से बाईक जुलुस निकाला गया व बाद नमाज मगरिब आम लंगर का एहतमाम किया गया । इस मौके पर जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज एजाज अहमद रिज़वी, अंजुमन कमेटी के सदर शाहबत खान, युसूफ रिज़वी, कलीम खान, असगर खान, सलामुद्दीन कुरैशी, इशाक खान, हनीफ खान, सद्दाम कुरैशी, अफजल खान, असलम खान, सरफराज खान, अशरफ खान, मोईन कुरैशी, लोकमान खान, अकबर रिज़वी, शहीद खान, सर्फुद्दीन कुरैशी, इस्लामुद्दीन कुरैशी, मजार खादिम मोहम्मद खान व आस पास के मुस्लिम समाज के लोग शामिल थे।

You cannot copy content of this page