DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उसरवारा में विधायक ने किया सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन

डीबी डिजिटल मीडिया गुरूर। ग्राम पंचायत उसरवारा में सीसी रोड निर्माण कार्य सीमेंटीकरण लागत 10 लाख रुपए एवं ग्राम पंचायत चिटॉद टीना शेड निर्माण कार्य 10 लाख रुपए का भूमि पूजन विधायक संगीता सिन्हा के कर-कमलो के द्वारा संपन्न किया गया। जिसमें तामेश्वर साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर ,दुर्गुराम सिन्हा उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर, जितेंद्र यादव पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस गुरुर, महामंत्री सादिक अली , टोमन साहू विधायक प्रतिनिधि सरपंच डाडेसरा, भगवान दास सरपंच बालोदगहन, मोनू ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष युवा काँग्रेस गुरूर, दीनदयाल ध्रुव सरपंच उसरवारा, तीरथ राम यादव सरपंच चितौद एवं उपसरपंच, पंचगण, उसरवारा और चितौद की सहभागिता रही। उक्त कार्यक्रम में विधायक संगीता सिन्हा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में विकास कार्य करना जैसे (सीसी रोड निर्माण, शेड निर्माण, एवं भवनों का निर्माण करना) हमारा प्रमुख लक्ष्य है। जिससे ग्रामीण जनों को बेहतर सुविधाएं मिल सके और उनके कार्यक्रम सरलता पूर्वक संपन्न हो सके। गांव में विकास कार्य को होते देख ग्रामीण जन संतुष्ट नजर आए और विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किए। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हेमप्रकाश साहू, सेक्टर अध्यक्ष रामस्वरूप साहू, सेक्टर अध्यक्ष कौशल साहू , दशरथ निर्मलकर पुनारद निर्मलकर, केशव पटेल राम रतन जोगी, अन्य ग्रामीण जन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।

You cannot copy content of this page