भरदाकला में महिलाओं ने की महतारी सदन निर्माण कार्य की स्वीकृति की मांग, जनदर्शन में सौंपा ज्ञापन



बालोद/गुण्डरदेही। गुण्डरदेही विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भरदाकला में विभिन्न महिला स्वच्छता समूह की अध्यक्ष,सचिव, महिलाओं ने कलेक्टर के नाम से जन दर्शन में ज्ञापन देते हुए महतारी सदन सहित अन्य भवन को लेकर मांग की है। आवेदन में बिहान महिला समूह एवं ग्रामीण महिला सदस्यों द्वारा मांग करते हुए लिखा गया कि भरदाकला में महिलाओं की गतिविधियों के संचालन के लिए भवन की कमी है। बिहान समूह के अंतर्गत 9 गांव के बिहान समूह की महिलाएं आती है। साथ ही गांव के बिहान समूह की मासिक बैठक, ग्राम संगठन की बैठक के लिए समस्या होती है। इसलिए भरदाकला में महिला सदन की स्वीकृति प्रदान की जाए। मांग करने वालों में कर्मा स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उमाबाई, सचिव पुष्पा, जय मां बमलेश्वरी समूह की अध्यक्ष यशु बाई , सचिव कुमारी बाई, जय अंबे सरस्वती समूह की अध्यक्ष और सचिव सहित महिमा समूह और रौनक समूह की महिलाएं शामिल हैं।

शासकीय उचित मूल्य दुकान हेतु भवन स्वीकृत करने की मांग

महतारी सदन के अलावा गांव की महिलाओं और पुरुषों ने उचित मूल्य की दुकान के लिए भवन स्वीकृत करने की मांग भी की है। जिसमें कहा गया कि भरदाकला की आबादी लगभग 3000 है। जहां 750 राशन कार्ड धारी है। उचित मूल की दुकान का भवन नहीं है। अस्थाई व्यवस्था में छोटी सी जगह में दुकान का संचालन हो रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है। इसे देखते हुए उचित मूल्य की दुकान के लिए भवन की स्वीकृति दी जाए। मांग करने वालों में प्रमुख रूप से सरपंच क्रांति भूषण साहू, गोपाल सिंह, गज्जू राम , अमित कुमार, मनहरण, बालकृष्ण, अमरदास साहू, अवध, शशिकांत,त्रिलोक, गोपीचंद, शिवकुमार लहरे, टीकाराम लहरे आदि शामिल हैं।

You cannot copy content of this page