DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भरदाकला में भरा है पानी: स्कूल परिसर बना तालाब, कई बार मांग के बावजूद सरकार नहीं दे रही ध्यान

गुण्डरदेही। यह नजारा है भरदाकला के मिडिल और हायर सेकेंडरी स्कूल का, जहां पर बारिश के बाद इस तरह से तालाब जैसा पानी भरा हुआ है। इससे स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है।

सरपंच क्रांति भूषण साहू ने बताया कि कई बार स्कूल के मैदान के समतलीकरण और नाली निर्माण की मांग की जा चुकी है। लेकिन सरकार द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्कूल में अतिरिक्त कमरे की भी जरूरत है। इस संबंध में जन दर्शन में छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से मांग की गई है कि शासकीय उच्च माध्यमिक शाला भरदाकला में कक्षा के लिए कमरा, शिक्षकों के लिए गाड़ियां व बच्चों के साइकिल रखने के लिए स्टैंड की कमी है। बारिश के समय स्कूल मैदान में पानी भर जाता है। इससे आने-जाने में असुविधा होती है साथ-साथ पढ़ाई लिखाई में भी परेशानी होती है। पिछले सत्र में ग्रामीणों द्वारा आमरण अनशन किया गया था तब जाकर तीन कमरे का निर्माण हुआ है। पर आज भी 6 कमरे की आवश्यकता है इसलिए 6 कमरे, स्कूल परिसर में साइकिल स्टैंड, स्कूल परिसर में समतलीकरण सह नाली निर्माण की स्वीकृति की मांग स्कूली बच्चों ने भी की है।

You cannot copy content of this page