प्रचण्ड आत्मबल ही सर्वश्रेष्ठ बल- श्रीराम बालक दास



डौंडीलोहारा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई डोंडी लोहारा जिला बालोद द्वारा आयोजित मिशन साहसी 2025 के अंतर्गत पांच दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एकलव्य महाविद्यालय डोंडी लोहारा में किया गया। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि जामडी पाटेश्वर धाम के संत श्री राम बालक दास जी थे। अध्यक्षता श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष जसराज शर्मा, डौंडी लोहारा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संदीप लोढ़ा तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रोशन आरा थे। विद्यार्थी परिषद को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संत श्री राम बालक दास ने आत्म संयम और आत्म रक्षा के पांच सूत्रों को बताते हुए कहा कि शयन और ब्रम्ह मुहूर्त में उठने ,भोजन ,संभाषण,अनुशासन, और व्यक्तित्व विकास कर आत्मबल द्वारा आने वाले अनेक बाधाओं और चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।उन्होंने भगवान श्री राम का लंका विजय की गाथा को विस्तार से बताते हुए आत्म रक्षा के सूत्रों को विश्लेषित किया। अध्यक्षता कर रहे श्री जगदीश देशमुख ने स्वामी विवेकानन्द और युवा भारत को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि शिकागो वक्तृता के बाद भारत में स्वामी जी का पहला व्याख्यान मद्रास यूनिवर्सिटी में हुआ,जिसमे लोकमान्य बालगंगाधर तिलक जैसे युवा चेतना उपस्थित थे।देशमुख ने कहा कि स्वामी जी भारत में ऐसे युवा भारत का निर्माण करना चाहते जिनका शरीर,मन ,बुद्धि , ज्ञान और प्रचंड पराक्रम बजरंग बली हनुमान की तरह हो जो एक ही छलांग ने समुद्र पार कर सके।आप सब लोगों में समाहित प्रबल पुरुषार्थ से आत्म रक्षा का भाव युवा चेतना को घोर निराशा और अवसाद से बाहर निकाल सकता है। कार्यक्रम का संचालन मनीषा राणा ने किया।विद्यार्थी परिषद के दीपेश साहू ,गीतांजलि सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page