DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांकरा ज में भी बिक रही अवैध शराब और गांजा, पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से लगाई गुहार

बालोद। जिले के ग्राम पंचायत सांकरा ज के सरपंच एवं पंच प्रतिनिधि गांव की समस्याओं को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी बातों को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के सामने रखा और गांव में शराब बंदी करने की अपील की। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि गांव में आज शराब और गांजा बेधड़क बिक रहा है। जिसके कारण युवा पीढ़ी और बच्चे इसके आदी होते जा रहे हैं। यहां तक कि विद्यालय के जगहों को भी अवैध शराब विक्रय के लिए नहीं छोड़ा गया है। वहीं प्रतिनिधियों ने स्कूल मैदान के लिए आहता निर्माण की भी मांग कलेक्टर से की है। ग्राम पंचायत के पंच प्रतिनिधियों के साथ पहुंची सरपंच लता चुरेंद्र ने बताया कि गांव में मुख्य बस स्टैंड के पास अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है। जिसके कारण रोजाना काम में आने जाने वाली महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । वहीं जो विद्यालय का मैदान जिसका आहता नहीं है वहां पर आहता निर्माण हो पाता है तो उस जगह का जो दुरुपयोग शराब विक्रय के लिए किया जाता है, उस पर रोक लग पाएगा। उन्होंने बताया कि आहता ना होने से स्कूल का वह क्षेत्र अनैतिक कार्यों का अड्डा बन चुका है । जिस कारण काफी समस्या उत्पन्न होने लगी है। वहीं ग्रामीणों ने मिलकर अवैध शराब रोकने की मांग की है। इस दौरान पंच विजय बघेल, सेवाराम साहू, दिलीप साहू ने बताया कि गांव में अगर अच्छा माहौल और भविष्य निर्माण करना है तो अवैध शराब पर लगाम लगाना काफी आवश्यक है वहीं महिला पंच नीता साहू, ख़ोमिन साहू सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि स्थानीय महिलाएं जो रोजाना अपने घरों से काम के लिए निकलती है उन्हें अवैध शराब विक्रय के कारण काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को आसानी से मादक पदार्थ मिलने से वो उस चीज के आदी होते जा रहे हैं। इस पर लगाम लगाना बहुत आवश्यक है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस पूरी पहल का उद्देश्य गांव में सुखद वातावरण और बच्चों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना है, जिसके लिए अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाना आवश्यक बताया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से इस दिशा में जल्द कार्रवाई की अपील की है।

You cannot copy content of this page