DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एनएचएम के कर्मचारियों ने गंगा मैया मंदिर तक निकाली मनोकामना यात्रा, माता को चढ़ाया चुनरी

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा नियमितीकरण/सविलियन, ग्रेड पे, लंबित 27% वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार तेज हो रहा है।
इस क्रम में मंगलवार को एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल का 16वा दिन था। एनएचएम बालोद के सभी कर्मचारियों ने पदयात्रा बस स्टैंड बालोद से गंगा मैया मंदिर प्रांगण तक मनोकामना यात्रा भारी बारिश के बीच की और माता को चुनरी चढ़ाया और मंदिर प्रांगण में बैठकर भजन पूजा किया गया। साथ ही साथ गंगा मैया मंदिर में मनोकामना ज्योति इस नवरात्र में जलाने का संघ की तरफ से निर्णय लिया गया ताकि कर्मचारियों की मांग जल्द से जल्द पूरी हो और शासन नियमितीकरण का आदेश जल्द से जल्द जारी करें। कर्मचारियों का कहना है कि शासन को 160 से अधिक ज्ञापन और निवेदन पत्र दिया गया जिस पर शासन द्वारा कोई भी पहल नहीं किया गया जिससे मजबूर होकर एनएचएम कर्मचारियों अनिश्चितकालीन हड़ताल में गए अभी भी शासन द्वारा कोई पहल नहीं किया जा रहा है और कर्मचारियों की आवाज को दबाने के लिए 24 घंटे में ज्वाइन करने का नोटिस दिया जा रहा है, ऐसा नहीं करने पर से सेवा समाप्ति की जाएगी, करके धमकाया जा रहा है ।

हमारी मांग जायज है। सरकार ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि 100 दिन में कमेटी का गठन कर कर्मचारियों की समस्या का निराकरण कर नियमित किया जाएगा परंतु 20 माह से अधिक का समय गुजर गया जिस पर सरकार द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया। इतने समय में संघ द्वारा 160 से अधिक ज्ञापन सभी जिलों में कलेक्टर के माध्यम से पार्टी के जिला अध्यक्ष और सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों के माध्यम से शासन को ज्ञापन भिजवाया गया परंतु शासन के कान में जू तक नहीं रेंगी। इधर सांसद विजय बघेल के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा भी NHM कर्मचारियों की मांग जायज बताते हुए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता और जरूरत पड़ने से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा से भी बात करने की बात कही। हड़ताल में जिला अध्यक्ष श्री खिलेश साहू, उपाध्यक्ष प्रेम , संरक्षक दिनेश खर्कवाल, मीडिया प्रभारी चंदन गिरी सदस्य विकाश कुमार,हेमंत ,सरिता , डॉ इंद्र चंद्राकर,गार्गी,जयश्री नाग,युवराज सिन्हा , झरना, जीतेश्वरी, डॉ दुष्यंत निर्मलकर, डॉ नितुनारायण, प्रशांत ठाकुर,ख़ेमलता,अनूप देशपांडे, आरती सिन्हा,डॉ मनीषा देवांगन, नंदनी ,टिकेश्वर, जयप्रकाश देशमुख,राहुल, पोषण, सुनील साहू,दुष्यंत सोनबोइर, प्रेम,नीलम सोनवानी, ईश्वर , सुनील महतो, प्रवीण नायक,योगेश साहू,मनीषा ठाकुर, डॉ यशवंत वर्मा,लोकेश धुर्वे, दिनेश,रितेश साहू, डॉ वीणा , डॉ श्रद्धा,विनोद,देवाानंद रात्रें,जीतेश्वरी साहू, चंद्रिका,किशोर, हेमंत साहू, छबीली,रविकांत,ईश्वर दास
और अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page