DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

टीचर्स एसोसिएशन ने स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए बीईओ को सौंपा ज्ञापन

पेंशन प्रकरण, लंबित एरियर्स, अर्जित अवकाश, शाला संचालन, पासबुक व सेवा पुस्तिका संधारण आदि के लिए की चर्चा

गुरूर/बालोद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक गुरुर के पदाधिकारियों ने शिक्षक एल बी संवर्ग की विभिन्न स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए गुरूर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ललित चंद्राकर से कार्यालय में मुलाकात कर चर्चा की व ज्ञापन सौंपा । सौंपे गए ज्ञापन में सह संज्ञानात्मक, पाठ्येतर गतिविधियों के उद्देश्य पूर्ति के लिए शनिवार को प्रातःकालीन शाला संचालन के विषय ,सेवा निवृत शिक्षकों की पेंशन प्रकरण को निराकृत करने व समस्त स्वत्वों के भुगतान,संविलियन पूर्व की समयमान वेतनमान का लंबित एरियर्स ,सर्व शिक्षा अभियान,आर एम एस ए के लंबित महंगाई भत्ता का एरियर्स,सर्विस बुक संधारण,सी जी जी पी एफ पासबुक संधारण,सेवा पुस्तिका की द्वितीय प्रति का नियमित संधारण करने व लोकसभा निर्वाचन के समय व प्राचार्यों के ग्रीष्मकालीन सेवा के लिए अर्जित अवकाश आदि विषयों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पेंशन प्रकरण सहित सभी विषयों व समस्याओं का शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की ओर से ज्ञापन सौंपकर चर्चा करने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष दिलीप साहू,ब्लॉक अध्यक्ष सूरज गोपाल गंगबेर,जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र देवांगन,जिला सचिव नरेंद्र साहू,जिला संगठन सचिव रिखी राम ध्रुव,ब्लॉक उपाध्यक्ष हरीश साहू,सचिव जगतराम साहू,भूपेंद्र पांडेय आदि प्रमुखरूप से मौजूद थे।

You cannot copy content of this page