DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“आप” का आरोप: खाद की कृत्रिम कमी दिखाकर निजी विक्रेताओं को सरकार पहुंचा रही फायदा, ले रही मोटा कमीशन

खाद की पर्याप्त आपूर्ति करने और यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

बालोद। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिले में डीएपी खाद, यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति करने और यूरिया की कालाबाजारी रोकने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि बालोद जिले की सोसाइटी में डीएपी खाद की कमी अभी भी बनी हुई है। वही यूरिया की भारी कमी से राज्य के किसानों को परेशानी हो रही है। यूरिया की कमी से कई किसान प्रतिदिन संघर्ष कर रहे हैं। राज्य के किसान मजबूरी में निजी विक्रेताओं से खाद 2200 रुपए प्रति बैग और यूरिया 1200 रुपए पर खरीद रहे हैं जो कि राज्य सरकार के लिए शर्म की बात है। सरकार को इस कालाबाजारी पर रोक लगानी चाहिए। आप पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि कृत्रिम कमी दिखाकर किसानों को निजी विक्रेताओं से यूरिया खरीदने को मजबूर किया जा रहा है ताकि निजी विक्रेताओं को लाभ पहुंचा कर उनका मोटा कमीशन लिया जा सके। यदि आवश्यक यूरिया की आपूर्ति अगले कुछ दिनों में नहीं की गई फसल की पैदावार में कमी आएगी और कर्ज लेकर खेती करने वाले किसान आत्महत्या को मजबूर हो सकते हैं। इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। आम आदमी पार्टी बालोद जिले में यूरिया की कमी से किसानों को रही इन परेशानियों पर सरकार का विरोध करती है। यदि जल्द ही सरकार ने किसानों की परेशानी दूर नहीं की तो आम आदमी पार्टी किसानों के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बालक सिंह साहू, जिला सचिव कैलाश बंजारे, संस्थापक सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष मधुसूदन साहू, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सोनकर, जिला अध्यक्ष आरटीआई विंग रोहित साहू, सक्रिय कार्यकर्ता जगन्नाथ पटेल आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page