DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल आयोजित

बालोद। अरिहंत एकेडमी, बालोद में कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी, नगर सेवा एवं अग्निशमन सेवाएं, जिला बालोद के तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण दल के सदस्य नीलकंठ पटेल, किशोर कुमार सेन, लेखराम यादव, ईश्वर लाल ठाकुर एवं कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अग्निकांड की स्थिति में सतर्क रहने, आग पर काबू पाने तथा सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, आग बुझाने के उपकरणों का प्रयोग एवं आपातकालीन स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों का भी प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रदीप जैन ने अपने संदेश में कहा कि – “अग्नि सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि यह जीवन रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण कौशल है, जिसे प्रत्येक विद्यार्थी एवं नागरिक को जानना आवश्यक है।”उन्होंने ऐसे जागरूकता के कार्यक्रम प्रत्येक कॉलेज व स्कूल में कराये जाने की आवश्यकता पर बल दिया ।क्योंकि ये हादसे कभी भी कहीं भी हो सकते है। विद्यालय के प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव ने अपने संदेश में कहा कि – “आज के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में जागरूकता आई है और यह अभ्यास उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने में सक्षम बनाएगा।” कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की।

You cannot copy content of this page