
बालोद। समाज की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज उठाने वाले हिंद सेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी एवं मां कामधेनु बालोद जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्रिय ने घरेलू गैस कनेक्शन का व्यापारिक उपयोग को लेकर सवाल उठाया है। इस पर खाद्य अधिकारी को ज्ञापन देते हुए कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन में उनके द्वारा कहा गया है कि बालोद जिले में होटल संचालकों द्वारा घरेलू गैस टंकी का उपयोग अपने-अपने प्रतिष्ठान में किया जा रहा है जबकि कमर्शियल गैस टंकी का ही उपयोग होटल सचालको को करने का आदेश प्रशासन से प्राप्त है। लेकिन होटल संचालक घरेलू गैस टंकी का ही उपयोग करना गलत है और दुर्घटनाओ की आशंका बनी रहती है। जिससे जानमाल का खतरा बना रहता है। इस पर कार्यवाही करने की मांग जिला खाद्य अधिकारी से की गई है।











