DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू की पहल, डैम से छोड़ा गया सिंचाई के लिए पानी

बालोद । जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 की सदस्य पूजा वैभव साहू की पहल पर सिंचाई विभाग द्वारा क्षेत्र के गोंदली और खरखरा डैम से पानी छोड़ा गया है। पूजा वैभव साहू ने इस कार्य हेतु जल संसाधन विभाग के ई ई पीयूष देवांगन का आभार जताते हुए कहा कि अधिकारियों ने उनकी मांग को गंभीरता से लिया और 24 घंटे के भीतर पानी छोड़ दिया गया। उनके क्षेत्र के कई गांव में अल्प वर्षा या खंड वर्षा के चलते सिंचाई की समस्या पैदा हो रही थी। फसल सूख रही थी। जिसे देखते हुए उनके द्वारा किसानों की मांग पर सिंचाई विभाग से पानी छोड़ने की बात कही गई थी । उनकी मांग को तत्काल पूरी करते हुए अधिकारियों ने 24 घंटे के भीतर डैम से पानी छोड़ दिया गया। जिससे अब किसानों की सिंचाई की समस्या दूर हो जाएगी। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती साहू ने किसानों से अपील की है कि इसी तरह वह उनसे अपनी समस्याएं साझा करते रहे। किसानों सहित आम जनता की समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचा कर उनके जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास उनके द्वारा आगे भी किया जाएगा।

You cannot copy content of this page