DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

NHM कर्मचारी” मोदी की गारंटी” खोजने जा रहे है रायपुर तूता,विरोध स्वरूप बालोद में उड़ाए गए गारंटी रूपी वादों के गुब्बारे

बालोद । छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा नियमितीकरण/सविलियन, ग्रेड पे, लंबित 27% वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। कर्मचारियों द्वारा नियमितिकरण की रस्साकसी का आयोजन किया गया था और बाद में सांकेतिक रूप में वादों का गुब्बारा जिला कार्यक्रम प्रबन्धक श्री अखिलेश शर्मा ने सभी कर्मचारियों के साथ मिल कर उड़ाया गया।

संघ ने बताया कि कल ” मोदी की गारंटी” खोजने के लिए संघ ने रायपुर जाने का निर्णय लिया। संघ का कहना है कि आज जो मंत्री है वो चुनाव से पूर्व मंच पर आकर आश्वासन दिया था कि हमारी सरकार बनने के 100 दिन में आप मांग पूरी की जाएगी। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी की भी गारंटी है। हड़ताल में जिला अध्यक्ष श्री खिलेश साहू, सदस्य श्री लोकेश धुर्वे श्री टोमेश साहू ,देवेंद्र सिंह, सचिन,निधि मानकर ,सुनील यादव,जया ठाकुर, सोनम,रोमन रावते ,किशोरी नाथ यादव, सायरा परवीन ,लीना मांडवी ,प्रकाश यादव ,देवरथ केराम,रोहित शर्मा, दीपेश देवांगन ,तोषण खरे,लोकेश साहू ,पूर्वी, विभा ,नीमा साहू,किरण पटेल ,नंदनी ,ज्योतिलक्ष्मी ,विकाश , दुष्यंत सोनबोईर, डॉ डी सी जैन, डॉ रीती प्रभा दिल्लीवार ,डॉ दीप्ति साहू , दोष सिन्हा ,राहुल वट्टी, वेद प्रकाश साहू , तीर्थ पटेल, प्रशांत ठाकुर टिकेश्वर निषाद ,ऋषि चतुर्वेदी, कविता, सुप्रिया मिंज और अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page