DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रामधुनी प्रतियोगिता में भटगांव की मंडली प्रथम

बालोद। दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता एवं सम्मेलन ग्राम तरौद में सम्पन्न हुआ। जिसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि तोमन साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष बालोद थे।अध्यक्षता वैभव साहू ने की। विशेष अतिथियों में ग्राम के सरपंच धर्मेंद्र रामटेके , सीबी साहू शिक्षक, गोपेन्द्र कौशिक , जयप्रकाश यादव , जगत सींग ठाकुर , माया भारद्वाज , श्रीमती टिकेश्वरी पटेल , निशा पटेल थे। सभी आगंतुक अतिथियों को श्रीफल भेंट कर जय बाबा माडिया देव समिति द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा के फूल रामधनी परिवार भटगांव कलंगपुर जिला बालोद रही। द्वितीय स्थान जय मां त्रिपुरा सुंदरी रामधुनी मंडली परेवाडीह जिला राजनांदगांव, तृतीय जय मां कर्मा रामधुनी मंडली गुजरा डोमा जिला धमतरी, चतुर्थ जय मां शीतला रामधुनी मंडली नन्हे मुन्ने अमलीपारा जिला धमतरी, पंचम जय ज्ञान गंगा रामधनी मंडली बारला शिवनी धमतरी रही।

You cannot copy content of this page