आखिर कैसे होगा सुधार, जब नियम बनाने वाले ही कर रहे हो तार-तार,जगन्नाथपुर में फिर से छलकने लगा जाम, अवैध शराब बिक्री के साथ आसामाजिक तत्वों का उत्पात भी बढ़ा



महिला सरपंच ने जताई चिंता, पुलिस प्रशासन से ठोस कार्रवाई की उठ रही है मांग

बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर में एक बार फिर अवैध शराब बिक्री बढ़ने लगी है। तो साथ ही आसामाजिक तत्वों को उत्पात भी बढ़ते क्रम पर है इसको लेकर गांव की महिला सरपंच देव कुमार कोसिमा ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हम अपने स्तर पर काफी प्रयास कर चुके हैं कि गांव में अवैध शराब बिक्री ना हो तो वहीं किसी तरह का शराब के चलते कोई उत्पात या अप्रिय घटना ना हो लेकिन लगातार गांव में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है तो वहीं कुछ लोग लगातार अवैध शराब बिक्री में संलिप्त हैं। जिसके चलते गांव का माहौल खराब हो रहा है। स्थिति यह है कि ग्राम विकास समिति से जुड़े हुए कुछ पदाधिकारी भी इस कृत्य में शामिल है, जिसके चलते अब नए सिरे से ग्राम विकास समिति गठन की मांग उठने लगी है। इसको लेकर जल्द ही हम एक बैठक आयोजित करेंगे तो वहीं आसामाजिक तत्वों के बढ़ते उत्पात के चलते प्रतिबंधित इलाकों में भी लोग जाकर जुआ, सट्टा शराब और गांजे की नशे और बिक्री जैसे गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। गांव के सीमा पर एक झुंडा नामक स्थान है, जहां पर शराब सेवन पर प्रतिबंध है लेकिन वहीं पर ही जुआरी और शराबी किस्म के लोग इकट्ठा होते हैं और जाम छलकाते हैं। ताश की गड्डियां उड़ाते हैं।

आसामाजिक तत्वों ने किया महिला के घर को जलाने का प्रयास

बीते दिनों गांव की एक महिला मीना साहू के घर में अज्ञात आसामाजिक तत्वों के द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया। गनीमत रहा कि गैस सिलेंडर नहीं फटा वरना बड़ी घटना हो सकती थी। मीना साहू ने घटना की जानकारी सरपंच देव कुंवर को दी। मीना साहू पति स्वर्गीय इंद्र कुमार साहू ने बताया कि सुबह जब उठी तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। दरअसल में रसोईघर के दीवार पर एक खिड़की है, जहां पर कपड़ा का पर्दा लगा हुआ था। जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई थी। कपड़ा बुरी तरह से जल गया था उसी के नीचे गैस सिलेंडर रखा हुआ था। आग बुझ गई थी नहीं तो गैस सिलेंडर फटता तो बगल के कमरे में मैं सो रही थी, बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने आशंका जताई है कि इस घटना में कुछ युवकों का हाथ सकता है जिनके द्वारा पूर्व में भी उनके घर में अनाधीकृत रूप से प्रवेश करने का प्रयास किया गया था। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने घटना की जानकारी सरपंच सहित जिम्मेदार लोगों को दी है। तो लगातार हो रही इस तरह की घटना से गांव की अन्य महिलाओं में भी दहशत का माहौल है। चौक चौराहों पर लोग खुलेआम शराब बेच रहे हैं। सार्वजनिक प्रशाधन के आसपास जाम छलकाते नजर आ रहे हैं, गांजा भी सांकरा ज के लोगों द्वारा जगन्नाथपुर में आकर बेचा जा रहा है। जिससे युवा गांजे और शराब की लत में नजर आ रहे हैं।

पुलिस प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग

सरपंच देव कुंवर ने बताया कि लगातार हम पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि गांव में आसामाजिक तत्वों के उत्पात और अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाना चाहिए लेकिन कुछ हफ्तों तक कार्रवाई और गश्त के बाद मामला ठंडा में चला जाता है और कोई ध्यान दिया जाता पुलिस पेट्रोलिंग भी अब लगभग बंद हो गई है। इसके चलते आसामाजिक तत्व की गतिविधियां बढ़ने लगी है। झुंडा नाम का एक पवित्र धार्मिक स्थल है वहां पर भी आसामाजिक तत्वों का डेरा बना रहता है। जहां खुले आम जाम छलकाए जाते हैं वहां जुआ सट्टा खेले जाते हैं, जिसके प्रमाण कभी भी वहां जाकर देखे जा सकते हैं। हमने घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर देखा तो वहां ताश की गड्डियां पड़ी हुई थी तो शराब की खाली शीशियां भी नजर आई। इससे साबित होता है कि यहां पर शराबियों और आसामाजिक तत्वों का बसेरा होता है।

एसपी, कलेक्टर तक को कर चुके शिकायत

उपसरपंच मनोज सुकतेल ने कहा कि पहले भी हमने पुलिस प्रशासन, एसपी और कलेक्टर को गांव की स्थिति के बारे में अवगत कराया है लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कुछ शराब कोचियों की गिरफ्तारी जरूर हुई थी लेकिन अभी भी गांव में अवैध शराब बिक्री लगातार बढ़ रही है। जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।

ग्राम विकास समिति के लोग ही बेच रहे हैं शराब, नए सिरे से गठन की उठ रही मांग

इधर जानकारी अनुसार ग्राम विकास समिति द्वारा नियम तो बनाया गया है कि हम अर्थदंड लगाएंगे लेकिन ग्राम विकास समिति से जुड़े हुए कुछ लोग भी इस अवैध शराब बिक्री में संलिप्त देखे जा रहे हैं जिसके चलते गांव में सुधार नहीं हो पा रहा है। जिसके देखते गांव में नए सिरे से ग्राम विकास समिति के गठन की मांग उठने लगी है। जिसको लेकर आगामी दिनों में ग्रामीणों से चर्चा कर पंचायत प्रशासन बैठक का दिन तय किया जाएगा । जिसमें तय होंगे कि किसे नए पदाधिकारी बनाएंगे।

You cannot copy content of this page