DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ठेकवाडीह में हुआ सामूहिक करु भात और खेल का आयोजन

गुरुर। ग्राम ठेकवाडीह में तीज पर्व पर जय जोहार युवा संगठन द्वारा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीज पर आए बहनों को एक साथ सामूहिक करु भात खिलाया गया। जहां अधिक से अधिक करूभात खाने महिलाएं पहुंचे। दुर दराज से पहुंचे बहनों में खुशी देखने को मिली। जहां तीज पर पहुंचे सुभद्रा‌ साहू , दुर्गेश साहू ,नीतू साहू, मीना साहू ने बताया कि तीज पर्व पर हम सभी बहने दीदी सभी एक जगह सामूहिक करू भात खाये, जिससे हम सभी बहने खुश हैं क्योंकि यही एक ऐसा पर्व है जहां सभी एक जगह एकत्र होते हैं जहां अपने बचपना ताजा करते हैं। इस तरह कार्यक्रम प्रतिवर्ष होता रहे यही हम उम्मीद करते हैं। इस कार्यक्रम में तामेश सेन ,टिकेश्वर साहू ,हेमंत साहू ,चुलेद्र साहू, महेंद्र साहू, कांतू साहू ,डिलेश्वर साहू, थपेंद्र साहू ,रूपेंद्र साहू, खोमेन्द्र साहू, सूर्यकांत साहू , पुनाराम साहू खिलेंद्र फांशु साहू सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा। करू भात खाने के बाद खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को साड़ी देकर सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page