DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस पर हुआ जिला अस्पताल बालोद में रक्तदान का आयोजन

बालोद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद के तत्वाधान में दिनांक 25 अगस्त को प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक रक्तदान कैंप शासकीय जिला अस्पताल बालोद में किया गया। संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18 वीं पुण्यतिथि 25 अगस्त को विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर संस्थान द्वारा भारत और नेपाल में रक्तदान महाअभियान चलाकर गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत देशभर के छह हजार से अधिक सेवाकेन्द्रों से एक लाख यूनिट रक्तदान एकत्रित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है।
सुबह 10 बजे से 5 बजे तक चले रक्तदान अभियान में लोंगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके तहत् ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्र द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान अभियान का उद्घाटन किया गया जिसमें विशेष रूप से श्री आर. के. श्रीमाली जी(सिविल सर्जन, शा. जिला अस्पताल बालोद), शिशुपाल सिन्हा जी(थाना प्रभारी, बालोद), तोमन साहू जी(प्रदेशाध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी), श्रीमति प्रतिभा चौधरी जी(अध्यक्ष नगरपालिका बालोद), श्री कमलेश सोनी जी(उपाध्यक्ष नगरपालिका बालोद), श्री हरीश सांखला जी(अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कॉमर्स, बालोद), श्री श्रवण टावरी जी(व्यापारी बालोद), ब्रह्माकुमारीज संचालिका बी.के. विजयलक्ष्मी दीदी, साथ में सरिता दीदी जी शामिल थे। ब्रह्माकुमारी विजयलक्ष्मी दीदी ने बताया कि बालोद के रक्तदान शिविर का आयोजन भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय तथा जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से किया जा रहा है। यह शिविर न केवल रक्त की कमी को पूरा करेगा, बल्कि समाज में मानवता और बंधुत्व की भावना को भी सशक्त करेगा। डॉ. श्रीमाली सर ने कहा कि मै बीच-बीच में शिवानी दीदी को यूट्यूब पर सुनता हूं जो कि मन को शांति प्रदान करता है। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा मन को शांति प्राप्त करने की विधि सिखाई जाती है। थाना प्रभारी श्री शिशुपाल सिन्हा ने कहा कि मै रायपुर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्र पर गया हूं। इसलिए यह कह सकता हूं कि यहां आने से मनुष्य को नई ऊर्जा मिलती है जिससे नए रूप से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। आपकी प्रेरणा से ही मुझे भी रक्तदान करने का अवसर मिला मेरा सौभाग्य है। तोमन साहू ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज परिवार द्वारा बीच-बीच में अनेक जन कल्याण कार्य होते रहते है जिससे सभी को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलती रहती है। कमलेश सोनी ने कहा कि इस जन सहयोगी कार्य में मुझे अवसर प्राप्त हुआ यह मेरा सौभाग्य है।

You cannot copy content of this page