DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोहारा में हुआ सामूहिक करु भात का आयोजन

गुरूर। ग्राम मोहारा में ग्राम पंचायत मोहारा एवं समस्त ग्राम वासियों की सहयोग से तीजा के पावन अवसर पर तीजहारिन दीदीयो को करूभात खिलाने का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर सभापति संचार संकर्म एवं निर्माण समिति जनपद पंचायत गुरुर थे। अध्यक्षता तेजेशवरी नेताम सरपंच ग्राम पंचायत मोहारा ने की। विशेष अतिथि दिनेश्वर सिन्हा उपसरपंच, केशव रामधनकर अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, भूषण लाल सार्वा पूर्व अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, मनोज कुमार बंजारे ,डॉ कमलेश कुमार कुवरदादर, आर एच ओ डॉ नरेंद्र कुमार सार्वा, आर एच ओ मनोज कुमार सिन्हा, किसान मितान कृषि केंद्र सनौद के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ. सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम भगवान शंकर के तेल चित्रों में माल्यार्पण कर पूजा आराधना किया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। उद्बोधन में डॉ हरिकृष्ण गंजीर ने तीजा के पावन अवसर पर दीदियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और यह त्यौहार को भाई-बहन का प्यार का त्योहार कहा। करू भात खाकर सभी बहनों ने अपनी अपनी पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा गया। एक साथ मिलकर करूभात खाने से बहुत ही आनंद आया है। मैं धन्यवाद देना चाहूंगा ग्राम पंचायत मोहारा के सरपंच,उप सरपंच एवं समस्त पंचगणो को बहुत-बहुत धन्यवाद । सरपंच ग्राम पंचायत मोहारा ने सभी दीदियों को तीजा त्यौहार का बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और सभी अतिथियों ने उद्बोधन के माध्यम से तीज त्यौहार के बारे में पूरी जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन किशोर कुमार सार्वा शिक्षक प्राथमिक शाला कोसागोदी और आभार प्रदर्शन देवघर धनकर पंच ने किया। इस अवसर पर पंचगण ग्राम के समस्त वरिष्ठ गण एवं दीदियां बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने करू भात खाकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

You cannot copy content of this page