DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चिचबोड़ में 400 महिलाओं को कराया गया करु भात का भोज

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। प्रति वर्ष की भांति इस बार भी ग्राम पंचायत चिचबोड़ में माता एवं बहन के लिए करू भात का रात्रि में आयोजन किया गया। जिसमे युवाओं के द्वारा बहुत ही सुन्दर ढंग से तीज पर्व मनाने आए बहना के लिए करू भात खिलाए गए। इस करू भात को एक साथ सभी बहन अपनी अपनी सहेली के साथ मिल कर खाना खाए और साथ में बहन ने भी अपने भाइयों के साथ मिलकर अपने स्नेह प्यार दिया। यही एक आयोजन है जिसमें भाइयों द्वारा सामूहिक बैठ कर खाना खाने में बहुत ही अच्छा लगता है, यही सोच युवाओं की और यह आयोजन निरंतर चलती रहे और भाई बहन का प्यार हमेशा बने रहे। इस आयोजन में जनपद सदस्य सतीश भेड़िया,एस कुमार , अभय लाल, चमन पटेल भूपेंद्र पटेल ,चिन्ता राम, कुंभकार,महेंद्र पटेल, ओमान ,राजू सिन्हा ओम प्रकाश दीपक, पिंटू, टिकेश्वर साहू, सुखदेव ,लकेश्वर साहू, रामदिन तरन,चंद्रभान साहू का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page