DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पत्रकारों ने पेश की प्रेरणा की मिसाल, दिवंगत दिलीप साहू के परिवार को दी आर्थिक मदद

बालोद।ग्रामीण अंचल में अखबारों के प्रसार कार्य में अहम योगदान देने वाले हीरापुर निवासी स्व. दिलीप साहू का विगत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। उनके याद में जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर आर्थिक सहायता राशि भेंटकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस मौके पर जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी. जिला प्रेस क्लब के सदस्य ने सोमवार को उनके निवास में पहुंचकर दिलीप साहू के सुपुत्र राहुल साहू से मुलाकात कर 10 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता राशि सौंपी।इस दौरान स्व. साहू के पुत्र राहुल साहू एवं भाई हंसराज साहू से मिलकर क्लब के पदाधिकारियों ने परिवार को सहयोग और संवेदना व्यक्त की।इस दौरान जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष साहू,महासचिव राहुल भूतड़ा, मोहनदास मानिकपुरी,अरुण उपाध्याय,सतीश रजक,विकास साहू,नरेश श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

You cannot copy content of this page