दल्लीराजहरा। रक्त दलाली की रोकथाम एवं रक्त की आवश्यकता को पूरा करने के लिए बनाया गया डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउंडेशन डीबी ग्रुप का 10 वा स्थापना दिवस हल्बा समाज भवन में मनाया गया। ज्ञात हो कि संस्था रक्तदान के साथ ही बेजुबान जानवर को प्रोटीन युक्त भोजन प्रदान करती है और पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से पौधा रोपण कर के महिलाओं के द्वारा उनका संरक्षण किया जाता है। संस्था के प्रदेश सचिव पवन सोनी एवं सुमित जैन ने बताया इस अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें राजहरा एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए रक्तवीरो ने 134 यूनिट रक्तदान कर दल्ली राजहरा के इतिहास में रिकॉड रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक अध्यक्ष गण मुस्लिम समाज, निषाद समाज, साहू समाज, मानिकपुरी समाज, पटेल समाज, हल्बा समाज, पूज्य सिंधी समाज, सर्व समाज एवं व्यापारी संघ पदाधिकारी एवं अन्य सामाजिक संगठन, पत्रकार उपस्थित रहे। ज्योति अस्पताल के संचालक अशोक कुमार ठाकुर एवं श्रीमती मंजीता ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्तदान करने से हमारे शरीर में नए रक्त बनता है और गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। स्वास्थ लाभ लेने के लिए सभी को रक्तदान नियमित समय पर करना चाहिए। महिला अध्यक्ष ममता मानकर ,नाज मेमन ने बताया इस बार महिलाओं का रक्तदान के प्रति रुझान पहले से भी बहुत ज्यादा अच्छा रहा। अब नियमित रक्तदान करने के लिए नारी शक्ति भी आगे आ रहीं और समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे है।

सुमित जैन, सूरज गुप्ता ने बताया महिला रक्तविरंगना 16 यूनिट रक्तदान किए हैं, जो कि हमारे लिए बहुत खुशी की बात है और हमारी टीम मिल कर प्रयास कर रही है कि और महिलाएं रक्तदान के प्रति जागरूक हो सके। महिलाओं में रक्तदान करने वाले पूर्णिमा टंडन, पद्मावती राव, प्रिया गोस्वामी, श्वेती साहू, निकिता पंजवानी, राजेश्वरी साहू, ममता जैन, श्वेता कथूरिया, रेणुका साहू, शिवानी मानिकपुरी, उषा साहू आदि रक्तदान किए। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष दीपक साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से यूवाओ की टीम गठित कर के रक्तदान के लिए युवा रक्तमित्र साथियों को जोड़ा जा रहा है ताकि नगर के आस पास से आए ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद को बहुत ही आसानी से रक्त उनके ही ग्रामीण युवा रक्तमित्र के द्वारा रक्त उपलब्ध हो सके एवं कलेक्टर के आदेशानुसार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी रक्तवीरो को हेलमेट एवं प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया गया। व्यापारी संघ के पदाधिकारी गोविंद वाधवानी ने बताया डीबी ग्रुप कैसे जरूरतमंद लोगों को तत्काल रक्त उपलब्ध कराते है । दीपक साहू, पवन सोनी एवं उनकी समस्त टीम सर्वसमाज के साथ मिल कर अच्छी पहल कर रही है। हमारी टीम सदैव डीबी ग्रुप के साथ खड़ी है। जब भी शहर में या शहर के बाहर रक्त की आवश्यकता होती है तो टीम अपना योगदान प्रदान करती है। समाज के प्रमुख संतोष घराना, शेख नय्यूम, काशी निषाद, रामदास मानिकपुरी, विद्या रावटे, योगेंद्रा सिन्हा ने भी उद्बोधन दिए। कार्यक्रम के मंच संचालक नारायण साहू, श्रीमती देवंतीन पारकर ने किया एवं कार्यक्रम की आभार व्यक्त संस्था के जिला संरक्षक तिलक मानकर ने किया। स्थापना दिवस के आयोजन में डीबी ग्रुप के स्टार महिला टीम से अनिता साहू, अनुराधा सिंग, द्रोपति साहू, दामिनी साहू, सावित्री सोनी, गीतिका साहू, माधुरी करपाल, सुनीता कड़पती, सुषमा साहू एवं डीबी ग्रुप के शिवा सूर्यवंशी, ऋषि ठाकुर, दानेश आर्य, नियाज़ खान, लक्ष्मण देवांगन, संतोष रात्रे, भरत देवांगन, हेमंत गौतम, क्षितिज हुमने, कोमल ठाकुर एवं समस्त डीबी ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे। शहीद ब्लड सेंटर से किरण करियारे, जितेश्वरी ध्रुव, निकिता नीलम मेश्राम,सुमन अश्वनी साहू ने अपना योगदान दिया।
