DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नव नियुक्त भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का जुंगेरा मंडल ने किया स्वागत

बालोद। बालोद नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन को हाल ही में भाजपा के प्रदेश महामंत्री पद पर सुशोभित किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर बालोद शहर में शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। साथ ही भाजपा जिला कार्यालय जुंगेरा में उनका विशेष अभिनंदन समारोह रखा गया था। इस दौरान जुंगेरा भाजपा मंडल की ओर से अध्यक्ष अरुण साहू सहित अन्य साथियों ने उन्हें तस्वीर भेंट कर प्रदेश महामंत्री बनने की शुभकामनाएं प्रेषित की ।

इस दौरान जुंगेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, मंडल के वरिष्ठ नेता जिला मंत्री सुरेंद्र देशमुख, उपाध्यक्ष सतानंद साहू, मंडल के मंत्री बाल सिंह साहू, शिवेंद्र देशमुख, मंडल कोषाध्यक्ष संतोष साहू, कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र साहू, संतोष चंद्राकर और समस्त जुंगेरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page