बालोद। एसपी योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, एएसपी मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में जिले में गौ तस्करी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने पिछले दिनों एक मीटिंग रखी गई थी। जिसमें गौ- सेवकों को भी संदेहियों पर नजर रखने एवं तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में निर्देशित किया गया था। थाना प्रभारीयों के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर बालोद क्षेत्र अंतर्गत लगातार जगह बदल- बदल कर एमसीपी लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।दिनांक 20 अगस्त 2025 को शाम गौ सेवकों के द्वारा सूचना दिया गया कि चिरईगुड़ी गांव से मुजगहन की ओर नहर किनारे मवेशियों को हकालते हुए तस्करी करने ले जा रहे हैं। उक्त सूचना पर एसडीओपी बालोद एवं थाना प्रभारी बालोद अपनी टीम लेकर कुछ गौसेवकों के साथ दिए पते पर रवाना हुए एवं घेराबंदी कर तीन लोगो को पकड़े।

चेकिग करने पर आरोपीगण से 205 मवेशी, जिसमें 100 गाय, 40 बछिया, 55 बछडा, 10 बैल को क्रुरता पुर्वक मारते ले जाते पाया गया। जिसे कड़ाई से पुछताछ करने पर बताये कि ग्राम कलंगपुर, फुण्डा, हल्दी से लावारिस मवेशियों को इकठ्ठा करते हुए जंगल रास्ते कोण्डागांव ले जाकर मावेशियों को उड़िसा हेतु विक्रय करना बताये। उपस्थित पशुओं को गौ सेवकों की मदद से गौशाला में सुरक्षित रखवाया गया एवं थाना बालोद में धारा 4,6,10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, 11(1)(क) पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 का अपराध पंजीबद्व किया गया। 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजा गया।
ये हैं गिरफ्तार आरोपीगण
1 युगल किशोर साहू पिता भूषण लाल उम्र 30 वर्ष निवासी कजराबांधा थाना रनचिरई जिला बालोद(छ.ग.)।
- ताम्रध्वज साहू पिता पंचूराम उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कजराबंधा, थाना रनचिरई जिला बालोद(छ.ग.)।
- हरीश कुमार साहू पिता एनिल उर्फ अनिल कुमार साहू उम्र 20 वर्ष निवासी कजराबंधा
थाना रनचिरई जिला बालोद
इनकी रही भूमिका
संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि राम प्रसाद गजभिए , प्रधान आरक्षक दुर्याेधन यादव, आरक्षक बनवाली साहू, आरक्षक मोहन कोकिला, आरक्षक मनोज चन्द्रा, आरक्षक खिलेश नेताम एवं थाना बालोद के संपूर्ण स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
