DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या महाविद्यालय में मानकीकृत देवनागरी लिपि एवं हिंदी वर्तनी के सार्वत्रिक प्रयोग के संबंध में कार्यक्रम आयोजित

बालोद। भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद (छ.ग.) में गुरुवार को प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में मानकीकृत देवनागरी लिपि एवं हिंदी वर्तनी के सार्वत्रिक प्रयोग को संबंध में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे ने मानकीकृत देवनागरी लिपि के अनुसार पठन एवं लेखन पर विचार व्यक्त करते हुए हिंदी भाषा की एकरूपता और विकास के लिए सबको प्रेरित किए। कार्यक्रम संयोजक धीवराज कुमार भोयर, सहायक प्राध्यापक, हिंदी ने भाषा के मानकीकरण से भाषा में एकरूपता, शिक्षण एवं सीखने में आसानी एवं संचार में स्पष्टता आती है, अनुस्वार और विसर्ग के प्रयोग, वाक्य को स्पष्ट करने के लिए विराम चिह्ननों का सही प्रयोग कैसे करना है तथा हिंदी वर्तनी के नियमों को स्पष्ट करते हुए सारगर्भित जानकारी दिए और अंत में केन्द्रीय हिंदी निदेशालय मानकीकरण 2024 के उद्देश्य पूरे देश में हिंदी भाषा के प्रयोग में एकरूपता होनी चाहिए” के वाचन के पश्चात् कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page