DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगर पंचायत डौंडीलोहारा में 2024 में स्वीकृत सभी निर्माण कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करे प्रशासन : लोकेश्वरी गोपी साहू

डीबी डिजिटल मीडिया डौंडीलोहारा। 2024 के स्वीकृत निर्माण कार्यों को समय सीमा और गुणवत्ता पूर्ण करने की मांग पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ने नगर पंचायत प्रशासन से की है। जनमानस को सभी मूलभूत सुविधाएं मिले इसलिए उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग करते हुए कहा हमारे कार्यकाल में स्वीकृत सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराए। श्रीमती साहू ने कहा कि पूर्व कार्यकाल में अधोसंरचना मद अंतर्गत मेरे कार्यकाल में पूर्व कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक अनिला भेड़िया द्वारा अनुशंसित और पूर्व प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग द्वारा जनमानस और पूर्व पार्षदों के मांग अनुरूप मेरे द्वारा प्रस्तावित एवं नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृत, जिनका संबंधित एजेंसियों को कार्य आदेश दिया गया है, जो कि नगर विकास के लिए लगभग 1 करोड़ 70 लाख की राशि हमारे द्वारा स्वीकृत कराई गई है। जिसमें नगर में चार स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय निर्माण स्वीकृत राशि 30 लाख, पांच स्थानों पर सामाजिक भवन जिसके लिए 33 लाख की राशि, अटल चौक के लिए 20 लाख , ट्यूबलर पोल निर्माण के लिए 33 लाख, बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य के लिए लगभग 11 लाख, पाइप लाइन विस्तारीकरण के लिए 3 लाख , सीसी रोड निर्माण के लिए 6 लाख और राज्य परिवर्तित मद अंतर्गत स्वर्गीय लाल रघुवीर सिंह मिनी स्टेडियम के लिए 45 लाख, जिसमें गेट निर्माण, सार्वजनिक शौचालय निर्माण, बाउंड्री वॉल निर्माण, हाई मास्क लाइट और मैदान में घास लगाने का कार्य व सेड निर्माण कार्य शामिल है। 15वें वित्त के माध्यम से ट्यूबलर पोल के लिए 22 लाख की राशि और पाइपलाइन विस्तारीकरण के लिए लगभग 35 लाख की राशि स्वीकृत कराई गई है। जिला खनिज नियम निधि से ₹ 7 लाख संजय नगर में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत कराई गई है। आंगनबाड़ी भवन के लिए 8 लाख, शौचालय मरम्मत संधारण के लिए 18 लाख और 2.0 अमृत मिशन खरखरा जलाशय जलप्रदाय योजना के लिए 32 करोड़ की स्वीकृति कराई गई है। उक्त सभी निर्माण कार्य समय सीमा में कार्य को पूरा करने की मांग नगर पंचायत प्रशासन मुख्य नगर पालिका अधिकारी और वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष से की गई है। यह मांग करने वालों में पूर्व अध्यक्ष सहित पूर्व उपाध्यक्ष विद्या शर्मा, पूर्व पार्षद अनिता साहू ,झुमुक लाल कोसमा, वर्तमान पार्षद राकेश सांखला , किशोर दीवान , राजेंद्र निषाद , जुगरु बघेल शामिल हैं । सभी ने नगर विकास की बात करते हुए सभी स्वीकृत कराई गई निर्माण कार्य पूरा करने की बात कही है ताकि आम नागरिकों को सुविधा उपलब्ध हो।

You cannot copy content of this page