
बालोद। प्रदेश भाजपा द्वारा नियुक्त यशवंत जैन सहित दोनों महामंत्रियों ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं संगठन मंत्री पवन साय की उपस्थिति में विधिवत पूजा पाठ कर अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बालोद जिले सहित प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने यशवंत जैन सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बालोद जिला के कद्दावर नेता ओजस्वी वक्ता यशवंत जैन को भाजपा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। गौरतलब है कि बालोद जैसे छोटे से शहर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र राजनीति से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुवात करने वाले यशवंत जैन सक्रिय राजनीति में कदम रखे हैं।

वे बालोद महाविद्यालय के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में दो बार लगातार छात्र संघ अध्यक्ष बने। वे भाजयुमो के प्रदेश मंत्री प्रदेश अध्यक्ष जैसे अनेक महत्त्वपूर्ण दायित्त्वों का निर्वहन किया । भाषण कला में निपुण यशवंत जैन प्रवक्ता की भूमिका में भी रहे। वे डॉ रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते विकास यात्रा का नेतृत्व भी कर चुके हैं। वे छत्तीसगढ़ के प्रथम बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष रहे।उनके कार्यकाल में अनेक उपलब्धि वाले कार्य हुए इसके बाद वे केंद्रीय बाल संरक्षण आयोग के 6 वर्षों तक सदस्य रहे। प्रदेश संगठन ने उन्हें कांकेर जिले संगठन का प्रभारी नियुक्त किया था। जिसका उन्होंने बखूबी निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की। इसी का उपहार उन्हें मिला और इस बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव की टीम में उन्हें प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौपा गया । नए दायित्व मिलने के पश्चात उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का एक साधारण सा कार्यकर्ता हूं। पार्टी नेतृत्त्व ने जो भी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी, उसको मैने कर्तव्यनिष्ठा से पूरा करने में लगा रहा। मैं प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं पूरी ईमानदारी से इस नए दायित्व का निर्वहन करूंगा।
