10 दिन में दूर नहीं हुई समस्या तो करेंगे चक्काजाम: बार-बार बिजली कटौती से ग्रामीण हुए आक्रोशित, पहुंचे मोहंदीपाट बिजली दफ्तर का घेराव करने



देखिए घेराव की वीडियो….

बालोद। विद्युत विभाग अर्जुंदा के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहंदीपाट विद्युत केंद्र का ग्रामीणों ने सोमवार की शाम को घेराव कर दिया। ग्रामीण बार-बार हो रही बिजली कटौती से आक्रोशित थे। इसको लेकर विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों को चेतावनी दिया कि अगर 10 दिन के भीतर व्यवस्था नहीं सुधरता है तो मोहंदीपाट चौक पर बड़ा चक्का जाम किया जाएगा अधिकारियों से कहा गया कि बिजली कटौती तत्काल बंद की जाए। किसानों की बोर लाइन को चालू किया जाए। फसल तैयार हो रही है और बिजली कटौती से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है बोर नहीं चल पा रहे हैं। इसी तरह अन्य क्रियाकलाप भी बिजली कटौती से बाधित हो रहे हैं। तो वही जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर ने अधिकारियों से कहा कि कोई जनप्रतिनिधि या कोई भी अगर बिजली कंपनी के लोगों को फोन करते हैं तो उनका फोन उठाया जाए। लोग अपनी समस्या बताने के लिए फोन करते हैं। उनकी समस्या सुनी जानी चाहिए। पर अधिकारी जानबूझकर फोन नहीं उठाते हैं। अगर बिजली कटौती मजबूरी हो गई है तो सप्लाई क्षमता बढ़ाई जाए। कर्मचारियों की कमी है तो उसे भी उच्च विभाग को अवगत करा कर पूर्ति की जाए। धरना प्रदर्शन और घेराव करने के लिए खुरसुल, मोहंदीपाट, गोड़ेला , बघेली, गबदी, खुरसुनी, भरदाकला आदि से ग्रामीण और जनप्रतिनिधि पहुंचे हुए थे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य मीना उमाशंकर साहू, जनपद सदस्य ललिता भूआर्य, जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव और भरदा कला सरपंच क्रांति भूषण साहू, सहित अन्य पंचायतों के सरपंच और ग्रामीण मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page