बालोद। प्रतिवर्षानुसार काली मंदिर के समीप अटल चौक, मुख्य मार्ग पर राष्ट्रगान समिति डौंडी लोहारा के तत्वाधान में 79 वां स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि ब्रह्मकुमारी सीमा दीदी थी। उनके द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपादित किया गया, ज्ञात हो कि राष्ट्रगान समिति का गठन 2018 में, देशभक्ति की अलख जगाने के लिए किया गया था।

तब से लेकर आज तक इस स्थल में यादगार स्वरूप विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन होता रहा है। जिनमें मुख्य भूमिका राष्ट्रगान समिति के पदाधिकारीयों व सदस्यों का रहा है। इस अवसर पर दीदी जी ने ध्वजारोहण को सलामी देते हुए कहा कि मैं उन समस्त वीरों को नमन करती हूं ,जिन्होंने अपनी कुर्बानी देकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में अपना कोई कसर नहीं छोड़ा। इस अवसर पर धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि- आप सब लोगों को 79 व स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। साथ में राष्ट्रीय चेतना के जागरण में आप सब की सहयोग की अपेक्षा करता हूं। इस अवसर पर लाल निवेंद्र सिंह टेकाम (अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी लोहारा)ने कहा कि- हम सब लोग आजादी की लड़ाई की 79 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, निश्चित रूप से हमारे उन वीर जवानों को जिन्होंने अपना पूरा योगदान इस देश को स्वतंत्र कराने में दिये है ,उनको मैं सलामी देते हुए नमन करता हूं। तत्पश्चात प्यारेलाल निषाद जिनके द्वारा इस कार्यक्रम हमेशा की तरह बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं भाग लेकर उक्त कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए अपनी माहिती भूमिका अदा किया ने कहा कि- आप सब लोगों ने अपना कीमती समय निकालकर यहां तक पहुंचे और देशभक्ति की अलख जागने के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस के कार्य क्रम में अपना सहयोग प्रदान किया इसके लिए मैं आप सब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे भी ऐसा सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा रखता हूं ,आप सबको मेरी ओर से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं ।।जय हिंद।। इस अवसर पर लाल नवेंद्र सिंह टेकाम (अध्यक्ष), सूर्य कला (पार्षद वार्ड क्रमांक 1) ,(जूही भंसाली वार्ड क्रमांक 11 पार्षद), राजेंद्र निषाद (वार्ड क्रमांक 14 पार्षद), महेंद्र जायसवाल , जितेंद्र कुमार यादव , दीनू यादव , पलाश गुप्ता, गैंदू भंसाली , भगवानी निषाद, धीरज जैन ,धर्मेंद्र निषाद, प्यारेलाल निषाद, मोती, नमन निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
