DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद का रहा स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। 79 वे स्वतंत्रता दिवस का आयोजन शाला में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शाला के प्राचार्य अरुण कुमार साहू के द्वारा ध्वजोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही सत्र 2024-25 में राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र परीक्षा सफ़ल कुल 05 स्काउट को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस प्रमाण पत्र के कारण बच्चों को बोर्ड एग्जाम में 10 अंक बोनस के रूप में प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही भविष्य में यह प्रमाण पत्र विभिन्न भर्ती, ऐडमिशन में अतिरिक्त अंक प्रदान करता है। सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह के मार्च पास्ट के जूनियर वर्ग के कुल 6 प्लाटून में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद के तीन प्लाटून ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान एनसीसी (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम बालोद), द्वितीय स्थान रोवर्स स्काउट (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद) , तथा शाला की रेंजर्स गाइड टीम ने भी अपना उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत जय जवान, जय किसान में शाला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस सफलता पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति, पालकों व शाला के समस्त स्टॉफ ने हर्ष व्यक्त किया है।

You cannot copy content of this page