डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जिला बालोद (छ. ग.) द्वारा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 का आयोजन सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप थे। जिनके द्वारा जिला बालोद में संचालित सभी विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इसी क्रम में नेमसिंह साहू, व्याख्याता (रसायन) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद को अध्यापन कार्य के साथ साथ अतिरिक्त कार्य के रूप में स्काउट गाइड के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट /उल्लेखनीय कार्य करने पर ससम्मान प्रशस्ति पत्र मंत्री के द्वारा प्रदान किया गया।ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष इनके मार्गदर्शन में स्काउट गाइड के बच्चे राज्यपाल प्रमाण पत्र पुरस्कार प्राप्त कर रहे हैं। इस प्रमाण पत्र के कारण बच्चों को 10 वी और 12 वी की बोर्ड परीक्षा में 10 अंक अतिरिक्त बोनस के रूप में प्राप्त होते हैं।

साथ ही भविष्य में यह प्रमाण पत्र छात्रों को विभिन्न भर्ती, ऐडमिशन में अतिरिक्त अंक प्रदान करता है। ये राष्ट्रीय स्तर के साथ , राज्य और जिला द्वारा आयोजित होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़चढकर हिस्सा लेते हैं। नेमसिंह साहू ने बताया कि स्काउट गाइड युवाओं के लिए एक शैक्षिक आंदोलन है, जो उन्हें शिक्षा के साथ साथ, शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से विकसित करने में मदद करता है. इसका उद्देश्य युवाओं में चरित्र, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व कौशल का विकास करना है. यह आंदोलन विभिन्न गतिविधियों जैसे कैम्पिंग, हाइक, ट्रैकिंग ,जंबूरी, समाज सेवा के विभिन्न कार्यों के माध्यम से युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार करता है। सम्मान प्राप्ति पर उन्होंने कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा (पदेन संरक्षक भारत स्काउट गाइड जिला बालोद), भारत स्काउट्स गाइड्स जिला संघ बालोद के जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव ,जिला शिक्षा अधिकारी बालोद पदेन जिला आयुक्त (स्काउट) योगदास साहू , डीपी कोसरे जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा, संस्था के प्राचार्य अरुण कुमार साहू ,जिला सचिव केएल गजेन्द्र ,जिला संगठन आयुक्त (गाइड) प्रेमलता चंद्राकर , एवं भारत स्काउट्स गाइड्स जिला संघ बालोद के समस्त पदाधिकारियों , समस्त साथियों, शाला परिवार का भविष्य में सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा के साथ कोटिश: हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है।
