DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मंदिर और झरना देखने के चक्कर में लापरवाही बरत रहे पर्यटक, तेज बहाव के बीच पार कर रहे थे रपटा ,दो युवक बहे, देखिए वीडियो और न्यूज…

वीडियो देखने हमारे चैनल के लिंक पर क्लिक करिए

बालोद। यह वायरल वीडियो है बालोद जिले के ग्राम नारागांव में स्थित सियादेही मंदिर के पास का है। मंदिर और झरना जाने के मार्ग पर एक रास्ते को पार करके बड़ी संख्या में श्रद्धालु आवागमन कर रहे थे। इस बीच पानी के तेज बहाव के कारण दो युवक अचानक बह गए। गनीमत समय पर आसपास मौजूद लोगों ने युवकों को तत्काल बचा लिया और उनकी जान बच गई। लेकिन अगर कोई ध्यान नहीं देते या हिम्मत नहीं दिखाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। झरना देखने, मंदिर दर्शन करने के चक्कर में श्रद्धालु अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।वर्तमान में अच्छी बारिश के चलते सियादेही का झरना मनोरम नजर आ रहा है । जिसका दीदार करने के लिए बालोद जिला ही नहीं अपितु दूसरे जिले के लोग भी पहुंचते हैं। पर ऐसे में श्रद्धालु और पर्यटक अपनी जान दांव पर भी लगा रहे हैं। तो दूसरी ओर यहां शासन प्रशासन की ओर से भी कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं है।आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह सिर्फ दो युवक ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में ग्रामीण भी लापरवाही पूर्वक रपटा को पार कर रहे हैं और फिर यह हादसा हो जाता है । डीबी न्यूज श्रद्धालु और पर्यटकों से अपील करती है कि आप घूमने फिरने या दर्शन के नाम से यहां आ रहे हैं तो पूरी तरह से सावधानी बरतिए। क्योंकि आपकी जान की सुरक्षा आपको स्वयं करनी है। यहां शासन प्रशासन की ओर से अलग से कोई सुरक्षा व्यवस्था में तैनात नहीं है। कहीं ऐसा ना हो कि सिया देही का यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन जाए। याद रखिए जिंदगी अनमोल है,जान है तो जहान है.

You cannot copy content of this page