ये हैं बेजुबान प्रेमी बेनूराम: घर के अंदर गौ माता को बुलाकर मनाई कृष्ण जन्माष्टमी, खीर पूड़ी और मिष्ठान का लगाया भोग



सपरिवार की आरती, बेजुबानों के साथ इंसानों जैसा करते हैं बर्ताव

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। इस सकारात्मक सोमवार पर हम एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं जो बेजुबानों के प्रेमी हैं। खासकर गौ माता से उनका विशेष लगाव है। उनके घर के आसपास मोहल्ले में घूमने वाली गौ माता रोज आते हैं। बात कर रहे हैं बालोद जिले के ग्राम नर्रा के मूल निवासी बेनूराम साहू की, जो वर्तमान में मानसरोवर कॉलोनी पदुमनगर भिलाई 3 में रहते हैं। उनका बेजुबानों के संग इंसानों जैसा बर्ताव और स्नेह अक्सर चर्चा का विषय रहता है। जहां पिछले दिनों उन्होंने रक्षाबंधन का त्यौहार भी इन बेजुबान गौ माताओं के बीच मनाया और 100 से अधिक गौ माता को रेडियम बेल्ट रूपी रक्षा सूत्र बांधने की पहल की ताकि उन्हें और लोगो को रात में होने वाली सड़क दुर्घटना से बचाया जा सके तो वहीं अब उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी पर भी गौ माता को घर बुलाकर उनकी पूजा अर्चना कर विशेष तरह से त्यौहार मनाया। सपरिवार उन्होंने गौ माता की आरती उतार कर पूजा की और खीर पूड़ी का भोग लगाया। पेशे से बेनूराम साहू रेलवे में पदस्थ हैं और उन्हें आप बालोद अंतागढ़ रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में ही देख सकते हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दुर्ग अंतर्गत सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर के पद पर हैं। बेनूराम का बेजुबानों खासकर गौ माता, पशु पक्षियों से विशेष लगाव देखने को मिलता है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट में कई ऐसे वीडियो फोटो है, जो उनके पशु पक्षी से खास प्रेम को दर्शाते हैं। जब शाम को वे ड्यूटी खत्म करके घर आते हैं और घर के दहलीज पर बैठते हैं तो आसपास रहने वाली गौ माता उन्हें देखकर उनके पास चली जाती है। उन्हें जीभ से दुलारती हैं। बड़े स्नेह के साथ वे भी गौ माता का दुलार पाते हैं। उन्हें रोटियां खिलाते हैं।

घर पर दो तोते हैं उनके बच्चे जैसे

उनके घर पर दो प्यारे तोते भी हैं। जो उनकी हर दिनचर्या में भाग लेते हैं। वे बेनूराम साहू के साथ नहाते हैं उनके साथ चाय पीते हैं। उन्हें चाय पिलाने के लिए बेनू राम खास तरीका अपनाते हैं। पहले वे चाय की चुस्की अपने जीभ में लेते हैं फिर उनके जीभ से दोनों तोते चाय पीते हैं। तो नहाने में भी वे मस्ती करते हुए नहाते हैं। बेनू राम साहू का कहना है कि हर बेजुबानों के प्रति लोगों के मन में करुणा और प्यार होना चाहिए । जीव दया और करुणा इंसानियत के ही गुण है। इंसानों के साथ ही नहीं बेजुबान जानवरों, पशु पक्षियों के साथ भी हमें ऐसा ही व्यवहार करना चाहिए क्योंकि वे भी जीव है। उन्हें भी भूख प्यास लगती है, उन्हें भी थकावट होती है, दर्द होता है इसलिए वे इंसानियत का धर्म सिर्फ इंसानों के साथ नहीं बल्कि बेजुबानों के साथ भी निभाते आ रहे हैं और जब भी जैसा भी उन्हें अवसर मिलता है वे समाज सेवा के साथ-साथ इन बेजुबानों की सेवा भी करते हैं।

प्याऊ खोलकर करते हैं सेवा तो अस्पताल आने वाले लोगों को कराते हैं भोजन

गर्मी में बेनू राम साहू द्वारा बालोद जिला सहित भिलाई और आसपास क्षेत्र में प्याऊंघर खोलकर जन सेवा की जाती है तो वही एम्स अस्पताल रायपुर आने वाले मरीज और उनके परिजनों के लिए ए मां भोजन समिति के जरिए उनके द्वारा निःशुल्क भोजन सेवा भी दी जाती है। सिरसा गेट चौक भिलाई 3 और रेलनगर चौक चरोदा में पूरे गर्मी भर राहगीरों को पानी पिलाए हैं।

गौ हत्या का पाप जहां मिटने की मान्यता है, ऐसे मंदिर में पहुंचे पूजा करने

बेनूराम परिवार सहित कृष्ण जन्माष्टमी पर एक ऐसे मंदिर में भी दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। जहां पर गौ हत्या का पाप दूर होने की मान्यता है। बेनूराम ने बताया कि जन्माष्टमी पर भुईफोड़ शिवलिंग मंदिर – कोड़ियां, श्री विष्णु मंदिर- बानबरद एवं त्रिधार शिवनाथ नदी संगम – सगनी घाट दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

भुई फोड़ शिवलिंग भुइयां से निकला हुआ है और लगातार आकार बढ़ता जा रहा है। श्री विष्णु मंदिर-बानबरद एक गौ तीर्थ धाम है। कहा जाता है कि गौ हत्या के पाप होने पर यहां स्थित कुंड में स्नान करने से मनुष्य पाप मुक्त हो जाता हैं। यहां माघ माह में मेला भी लगता है। संगनी घाट में आमनेर नदी जो कि खैरागढ़ से आती है, शखभरी नदी जो कि ढउर से आती है और शिवनाथ नदी जो कि मानपुर चौकी से आती है ये तीनों का संगम है। वर्तमान में जलस्तर काफी अधिक है, जल का प्रवाह काफी मनोरम है।

You cannot copy content of this page