DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आजादी के उत्सव के साथ मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी भी, सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर में हुआ अनूठा आयोजन

बारिश भी ना रोक सकी बच्चों का उत्साह, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम जगन्नाथपुर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में इस स्वतंत्रता दिवस पर कृष्ण जन्माष्टमी भी एक साथ मनाई गई। इस दौरान बच्चों ने कई सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी तो वही नन्हे बच्चों ने राधा कृष्ण की वेशभूषा में नृत्य करते हुए दही लूट भी किया।

सुबह ध्वजारोहण के मुख्य अतिथि सिद्धिविनायक शिक्षण समिति के अध्यक्ष समाजसेवी सुभाष हरदेल रहे। इसके अलावा मंचीय कार्यक्रम में अन्य अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया था बारिश की वजह से गांव में प्रभात फेरी तो नहीं निकाली जा सकी लेकिन बच्चों ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी सहित अन्य महापुरुषों की वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

तेज बारिश के बावजूद बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ तो वही पालकों और ग्रामीणों ने भी दोपहर तक पूरे आयोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर अन्य अतिथियों में समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जेठमल, सचिव खिलानंद गिलहरा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार देशमुख, अभ्यास राम साहू, संयुक्त सचिव कोमिन साहू, समिति के अन्य सदस्य सहित सीआर साहू, राधेश्याम साहू आदि मौजूद रहे। आयोजन के दौरान पारंपरिक छत्तीसगढ़ी नृत्य, गीत, कविता, भाषण, फौजी गीतों की बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी।

अंत में भगवान कृष्ण और राधा के साथ बाल सखा की वेशभूषा में बच्चों ने जमकर नृत्य किया और दही लूट का कार्यक्रम हुआ।इस तरह एक साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न और दही लूट दोनों का आयोजन शाला परिवार द्वारा किया गया था। आयोजन में प्रधानाचार्य ताराचंद साहू, शिक्षक रेख लाल देशमुख, खेमिन साहू, धनंजय साहू, रीना देशलहरे, भावना सुनहरे ,माधुरी यादव, लक्ष्मी साहू, चैन कुमारी नेताम, किरण यादव, त्रिवेणी दुबे, हरीश साहू, नूमेश्वरी विश्वकर्मा आदि का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page