राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बालोद की महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी को मिला पुलिस महानिदेशक पुरस्कार



सीएम ने 35 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पुलिस पदकों से किया सम्मानित

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद/रायपुर। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 35 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित किया। श्री साय ने पुलिस वीरता पदक से 11, राष्ट्रपति पुलिस पदक से 01, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से 11, सुधार सेवा पदक से 05, गृहरक्षक एवं सराहनीय सेवा पदक 01 और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पदकों से 06 अधिकारी-कर्मचारियों को अलंकृत किया।

इस दौरान बालोद थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी को पुलिस महा निदेशक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसके तहत उन्हें 25000 नगद और प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप में मिला है नर्मदा कोठारी को यह सम्मान बच्चों और महिलाओं से संबंधित अपराधों के त्वरित विवेचना और अपराधों के निराकरण के लिए मिला है। ज्ञात हो कि वे बालोद जिले में बालोद, गुरूर सहित विभिन्न थाने में पदस्थ रही। इस दौरान कई बड़ी घटनाओं में विवेचना करने में उनके अहम भूमिका रही है। महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों में उन्होंने त्वरित कार्रवाई में उच्च अधिकारियों के विवेचना में साथ काम किया है।नर्मदा कोठारी वर्तमान में बालोद सिटी कोतवाली में पदस्थ हैं। महिला एवं बाल संबंधित अपराधों में उत्कृष्ट विवेचना, समय पर चालान कोर्ट में पेश करने और अनुशासनप्रिय कार्यशैली के लिए उन्हें राज्य स्तरीय पुलिस महानिदेशक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page