भरदा कला में स्वतंत्रता पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया



बालोद। 79वा आजादी का पर्व गौरव ग्राम भरदा कला में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रभात फेरी निकाल कर गली भ्रमण किया गया। ग्राम पंचायत भवन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जय स्तंभ चौक, आंगनवाड़ी क्रमांक 1, 2, 3, वार्ड नंबर 1, वार्ड नंबर 5, महिला सदन, विद्यालय, नेहरू नगर चौक, दुर्गा मंच, भाटापारा, सेवा सहकारी समिति भवन, स्टेट बैंक, प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला, हायर सेकेंडरी स्कूल भवन में ध्वजारोहण किया गया। प्रभात फेरी एवं ध्वजारोहण पश्चात शाला प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रांति भूषण साहू सरपंच ने की। विशेष अतिथि श्रीमती टुकेश्वरी साहू जनपद सदस्य, केशव साहू कवि , देवेंद्र जायसवाल पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग थे।

इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि आजादी को आगे अच्छे से अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हम सबको संस्कारी होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को सरपंच क्रांति भूषण साहू, जनपद सदस्य श्रीमती तुकेश्वरी साहू, केशव साहू, देवेंद्र जायसवाल, हरिश साहू शाला समिति अध्यक्ष, नागेश देवांगन विधायक प्रतिनिधि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भूपेंद्र साहू, डोमन साहू, उपसरपंच मिर्जा रहमान बेग, इंद्र कुमार धनकर, प्रवीण साहू, श्याम सुंदर साहू, श्रीमती नामेश्वरी बांधव, श्रीमती गिरजाबती साहू, श्रीमती अनीता साहू, चंदाबाई साहू, रोहिणी साहू,बृजेश सोनी, नागेश देवांगन, लोकेश यादव, चेतन देवांगन, दुखीत राम यादव, दीनदयाल साहू, पुरेंद्र साहू,रूप राम साहू, गज्जू राम भारती, भीखम प्रसाद साहू सहित गणमान्य नागरिक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे। स्वागत भाषण संस्था के प्राचार्य कोमार्य के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन तिवारी मैडम ने किया।

You cannot copy content of this page