बालोद। गुण्डरदेही ब्लॉक के शासकीय माध्यमिक शाला डोंगीतराई में उत्साह के साथ आजादी का उत्सव मनाया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति दी। छात्राओं ने आकर्षक वेशभूषा में राउत नृत्य प्रस्तुति दी जिसे काफी लोगों ने सराहा।

इस दौरान प्रधान पाठक वाई आर धनकर, शिक्षकों में टी आर देशलहरे, अशोक साहू, कुलेश्वर चंद्राकर, तामेश्वर प्रसाद कौशल आदि मौजूद रहे।
